प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस कर रही मामले की जांच

जबलपुर में टास्क जॉब के नाम पर साइबर ठगी, महिला के खाते से उड़ाए ₹1.5 लाख

जबलपुर में सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन के जरिए एक महिला को घर बैठे कमाई (टास्क जॉब) का झांसा देकर ठगी किए जाने के मामला सामने आया है।

जबलपुर में टास्क जॉब के नाम पर साइबर ठगी महिला के खाते से उड़ाए ₹15 लाख

Woman Duped of ₹1.5 Lakh in Task Job Scam in Jabalpur |

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। जबलपुर में सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन के जरिए एक महिला को घर बैठे कमाई (टास्क जॉब) का झांसा देकर ठगी किए जाने के मामला सामने आया है। ठगों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से ₹1.5 लाख (डेढ़ लाख रुपये) साफ हो गए।

ऐसे किया ठगी

पीड़िता को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन के जरिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर मिला। शुरुआत में उन्हें बेहद आसान और छोटे-छोटे टास्क और ऑर्डर पूरे करने के लिए दिए गए। शुरुआती टास्क पूरे करने पर उसे बकायदा कमीशन भी दिया गया जो सीधे उनके बैंक खाते में आ गया। इस छोटी कमाई से उनका भरोसा जीत लिया गया।

इसके बाद फैलाया बड़ा जाल

एक बार भरोसा कायम होने के बाद ठगों ने खेल बड़ा कर दिया। बीते 18 मई को उन्हें ₹10 हजार, ₹20 हजार और ₹30 हजार के बड़े टास्क दिए गए और पैसे निवेश करने को कहा गया। जब युवती ने अपना कमाया हुआ पैसा और कमीशन निकालना (Withdraw) चाहा तो ठगों ने 'विथड्रॉल' के नाम पर और पैसों की मांग शुरू कर दी। बार-बार और पैसों की मांग होने पर उन्हें ठगी की आशंका हुई लेकिन तब तक उनके खाते से ₹1.5 लाख रुपये कट चुके थे।

थाने में शिकायत

इस साइबर फ्रॉड के सामने आने के बाद शिकायत पर गढ़ा थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस और साइबर सेल की टीम उन बैंक खातों और लिंक्स की जांच कर रही है, जिनके जरिए इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऐसे किसी भी लाइक, शेयर या रेटिंग देकर पैसे कमाएं वाले विज्ञापनों पर भरोसा न करें। कोई भी प्रामाणिक कंपनी काम देने के बदले पहले पैसे जमा करने के लिए नहीं कहती है।

यह भी पढ़ें: खजुराहो-पन्ना रेल लाइन का बदला रूट, करोड़ों खर्च के बाद बदला गया रूट

Related to this topic: