प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

2 जून 2026 का है मामला

बैंक से 44 हजार निकालते ही महिला बनी चोरों का निशाना

स्कूटी की डिक्की से नकदी उड़ाने वाला शातिर चोर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार हुआ है।

बैंक से 44 हजार निकालते ही महिला बनी चोरों का निशाना

Woman targeted by thieves immediately after withdrawing ₹44,000 from the bank |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़): जिले की तुमडीबोड़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बैंक से पैसे निकालने के बाद महिला की स्कूटी की डिक्की से 44 हजार रुपये चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के मुलतई से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

योजनाबद्ध तरीके से स्कूटी की डिक्की से नकदी की चोरी

मामला 2 जून 2026 का है। ग्राम दर्राबांधा तेंदूनाला निवासी रीता वैष्णव जिला सहकारी बैंक तुमडीबोड़ से 44 हजार रुपये निकालकर स्कूटी की डिक्की में रखकर घर लौट रही थीं। रास्ते में वे एक होटल में नाश्ता करने के लिए रुकीं। इसी दौरान आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से स्कूटी की डिक्की से नकदी पार कर दी और फरार हो गए।

दूसरा आरोपी फिलहाल फरार

घटना की सूचना मिलते ही तुमडीबोड़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय सिंह नट को मध्यप्रदेश के मुलतई से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी जतीन उर्फ नितिन ग्वाला के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है।

आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश में भी चोरी के कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान के तहत इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः बबुरी के अशोक इंटर कॉलेज में एक्सपायर दवाओं का जखीरा मिलने से हड़कंप, वीडियो वायरल

Related to this topic: