प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिलाओं ने थाने के सामने लेटकर की खूब नारेबाजी

उत्तर प्रदेश में न्याय के लिए रोड़ पर लेटीं महिलाएं, FIR दर्ज कराने के लिए खूब की नारेबाजी

Sitapur News: सीतापुर का चर्तित तिलक लोधी मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है. इस मामले में महिलाएं न्याय के लिए सड़कों पर उतर आई हैं.

उत्तर प्रदेश में न्याय के लिए रोड़ पर लेटीं महिलाएं fir दर्ज कराने के लिए खूब की नारेबाजी

Sitapur News |

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में युवक तिलक लोधी का शव मिलने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार को तिलक लोधी का शव उसके घर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी. हालांकि, आरोप है कि पुलिस ने अब तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है.

न्याय के लिए सड़क पर लेटीं महिलाएं

शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण रामपुर मथुरा थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही. कई महिलाएं थाने के बाहर सड़क पर लेट गईं और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर नारेबाजी करती रहीं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

पुलिस अधिकारियों को निर्देश मिलने के बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परिजनों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है. प्रदर्शनकारियों का यह भी दावा है कि क्षेत्रीय बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने भी पुलिस अधिकारियों को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. इसे लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

अपनी मांग पर अड़े ग्रामीण  

प्रदर्शन के दौरान थाने के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस हत्या की आशंका के संबंध में कब मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करती है. 

ये भी पढ़ें-  चंदौली में हत्या का 50 हजार का इनामी आरोपी मंगरु मुसहर गिरफ्तार, गुजरात से लौटने पर दबोचा
 

Related to this topic: