प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

महिला एनएसजी अधिकारियों को..

महिला एनएसजी अधिकारियों को मिलेगी ड्रोन व साइबर सुरक्षा की विशेष ट्रेनिंग

MP News : ग्वालियर। सुरक्षा को लेकर देश में एक अहम पहल की गई है। महिला एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) अधिकारियों को भी ड्रोन संचालन और..

महिला एनएसजी अधिकारियों को मिलेगी ड्रोन व साइबर सुरक्षा की विशेष ट्रेनिंग

महिला एनएसजी अधिकारियों को मिलेगी ड्रोन व साइबर सुरक्षा की विशेष ट्रेनिंग |

MP News : ग्वालियर। सुरक्षा को लेकर देश में एक अहम पहल की गई है। महिला एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) अधिकारियों को भी ड्रोन संचालन और साइबर सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहली बार है, जब महिला अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में इन दोनों क्षेत्रों को औपचारिक रूप से शामिल किया गया है।

एनएसजी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) के 75 दिवसीय अनिवार्य कोर्स में ड्रोन टेक्नोलॉजी और साइबर खतरों से निपटने की ट्रेनिंग जोड़ी गई है। पहले यह प्रशिक्षण केवल पुरुष अधिकारियों तक सीमित था, लेकिन अब महिला एनएसजी अफसरों को भी समान रूप से आधुनिक सुरक्षा तकनीकों में दक्ष बनाया जाएगा।

इस ट्रेनिंग के जरिए देशभर के कमांडो दस्तों तक उन्नत तकनीकी जानकारी पहुंचेगी। अब तक लगभग चार हजार से अधिक एनएसजी अधिकारी हाईटेक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, जिससे आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है।

इस प्रशिक्षण में यह सिखाया जाएगा

प्रशिक्षण के दौरान ड्रोन की संरचना, संचालन प्रणाली, कंट्रोल सिस्टम, जीपीएस तकनीक, कैमरा सेंसर, साइबर अटैक, डेटा चोरी और डिजिटल खतरों से बचाव जैसे विषयों पर विशेष जानकारी दी जाएगी।

महिला अधिकारियों की भूमिका होगी और सशक्त

महिला एनएसजी अधिकारी आधुनिक तकनीक में पारंगत होंगी और बदलते सुरक्षा परिदृश्य में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावी हो सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/karni-sena-agitation-ends-on-just-one-demand/102099
 

Related to this topic: