प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन में जलाए गए 33 लाख 27 हजार 125 दीपक

PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में 33 लाख 27 हजार 125 दीपों से बना विश्व रिकॉर्ड

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर उज्जैन में 33 लाख 27 हजार 125 दीप जलाए गए। शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल महालोक में हुए इस आयोजन को आयोजकों के अनुसार विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

pm मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में 33 लाख 27 हजार 125 दीपों से बना विश्व रिकॉर्ड

उज्जैन में जलाए गए 33 लाख 27 हजार 125 दीपक |

उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ऐसा दीपोत्सव हुआ, जिसने उज्जैन को एक बार फिर विश्व पटल पर ला खड़ा किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में शिप्रा तट के रामघाट, दत्त अखाड़ा और श्री महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार 125 दीपक प्रज्वलित किए गए।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके में दर्ज हुआ दीपोत्सव

उज्जैनवासियों और हजारों वॉलंटियर्स की मेहनत से सजा ये दीपोत्सव वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके में दर्ज हुआ, लेकिन इस आयोजन में सिर्फ दीपों का रिकॉर्ड ही नहीं बना। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को जमीन और मकान की मुफ्त रजिस्ट्री का लाभ देने की घोषणा भी हुई। 

धार्मिक आस्था के साथ जनसेवा और सुशासन का दिया संदेश 

स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क से छूट के साथ मिलने वाला मालिकाना हक ग्रामीण परिवारों के लिए बैंक लोन और संपत्ति संबंधी अधिकारों को मजबूत करने में मददगार होगा। यानी उज्जैन में एक तरफ 33 लाख से ज्यादा दीपों की रोशनी, तो दूसरी तरफ लाखों ग्रामीण परिवारों के लिए मालिकाना हक का बड़ा फैसला, दीपोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ जनसेवा और सुशासन का भी संदेश दिया। 

ये भी पढ़ें- उज्जैन के रामघाट पर दीपोत्सव के दौरान आग में झुलसा 12 वर्षीय बच्चा
 

Related to this topic: