प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शराब से इनकार पर हमला

शराब पीने से इनकार पर युवक की बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों पर केस दर्ज

जसवंतनगर के नगला खुशहाली गांव में शराब खरीदने जाने से इनकार करने पर चार लोगों ने एक युवक की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई कर दी।

शराब पीने से इनकार पर युवक की बेरहमी से पिटाई चार आरोपियों पर केस दर्ज

Youth Brutally Assaulted for Refusing to Join Drinking Party, Four Booked |

जसवंतनगर,(उत्तर प्रदेश)। नगला खुशहाली गांव में शराब पीने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। शराब खरीदने चलने से मना करने पर चार दबंगों ने युवक पर हमला बोल दिया और उसे बेरहमी से पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

शराब खरीदने न जाने पर की गाली-गलौज

पुलिस को दी तहरीर में बताया गया, कि उनका पीड़ित जनवेद कहीं जाने के लिए खड़ा था। तभी संजीव, भूपेश निवासी नगला खुशहाली तथा वीरेंद्र और गिरेंद्र निवासी नगला किशोरी (सैफई) बाइक से पहुंचे और उसे शराब खरीदने चलने के लिए कहा। जनवेद के मना करते ही चारों आगबबूला हो गए और करते हुए उस पर टूट पड़े।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

आरोप है, कि चारों ने जनवेद को बेरहमी से पीटा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक शिव शंकर ने बताया, कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ेंः शाजापुर में किराए के मकान में छात्रा का शव फंदे पर मिला, पुलिस जांच में जुटी

Related to this topic: