प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाकिस्तान में बड़े शोषण नेटवर्क का भंडाफोड़

पाकिस्तान में बड़े शोषण नेटवर्क का भंडाफोड़, 600 से ज्यादा बाल यौन शोषण वीडियो बरामद

एक बड़े बाल यौन शोषण नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए जांच एजेंसियों ने 600 से अधिक बच्चों के साथ दुर्व्यवहार से जुड़े वीडियो बरामद किए हैं।

पाकिस्तान में बड़े शोषण नेटवर्क का भंडाफोड़ 600 से ज्यादा बाल यौन शोषण वीडियो बरामद

Pakistan Busts Major Child Abuse Network |

रावलपिंडी (पाकिस्तान)। एक बड़े बाल यौन शोषण नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए जांच एजेंसियों ने 600 से अधिक बच्चों के साथ दुर्व्यवहार से जुड़े वीडियो बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तैमूर महमूद के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुर्री का रहने वाला है। आरोपी को रावलपिंडी में नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने हिरासत में लिया है।

सोशल मीडिया पर लड़की बनकर बच्चों को फंसाता था आरोपी

अधिकारियों के मुताबिक, महमूद सोशल मीडिया पर खुद को लड़की बताकर नाबालिग लड़कों को फंसाता था और बाद में उनके यौन शोषण से जुड़े वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। जांचकर्ताओं ने बताया कि महमूद के मोबाइल फोन से मिले डेटा से पता चला है कि वह अपने साथियों की मदद से कई व्हाट्सऐप ग्रुप्स के जरिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहा था।

ब्लैकमेलिंग, पैसों की वसूली और डार्क वेब कनेक्शन की जांच

अधिकारियों ने यह भी बताया कि महमूद लगातार नाबालिगों को ब्लैकमेल कर रहा था और उनसे अलग-अलग कारणों से पैसे भी वसूल रहा था। फिलहाल महमूद और व्हाट्सऐप ग्रुप्स के एडमिन्स के खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है और आरोपी के डार्क वेब नेटवर्क से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

NCCIA अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, साथ ही इस नेटवर्क को मदद पहुंचाने वालों की भी पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/balochistan-on-edge-as-deadly-bla-attacks-rock-pakistan/131581

बलूचिस्तान में खून-खराबा: BLA के हमलों से दहला पाकिस्तान, हुकूमत की उड़ी नींद

Related to this topic: