प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्व ब्रिटिश राजदूत कदाचार के शक में गिरफ्तार

जेफ्री एपस्टीन मामले में पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मंडेलसन गिरफ्तार, पूछताछ के बाद मिली जमानत

अमेरिका में पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मंडेलसन को लंदन पुलिस ने सरकारी पद पर रहते कदाचार के शक में गिरफ्तार किया लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

जेफ्री एपस्टीन मामले में पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मंडेलसन गिरफ्तार पूछताछ के बाद मिली जमानत

Peter Mandelson Arrested, Granted Bail Amid Epstein Links |

लंदन। अमेरिका में पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मंडेलसन को लंदन पुलिस ने सरकारी पद पर रहते कदाचार के शक में गिरफ्तार किया लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। यह कार्रवाई अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से उनके संबंधों को लेकर हुए नए खुलासों के बाद की गई। हालांकि 24 घंटे से भी कम समय में उन्हें जमानत दे दी गई है।

पुलिस ने नहीं लिया मंडेलशन का नाम

मेट्रो पोलिटन पुलिस ने एक वक्तव्य में कहा कि पुलिस अधिकारियों ने 72 वर्षीय एक व्यक्ति को सरकारी पद पर रहते कदाचार के शक में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस ने मंडेलशन का नाम नहीं लिया। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश राजा चार्ल्स के भाई पूर्व प्रिंस एंड्रयू भी हाल में गिरफ्तार हुए थे। उन्हें भी कुछ ही घंटे बाद जमानत दे दी गई थी।

सादे कपड़ों में आए थे पुलिस अधिकारी

72 वर्षीय मंडेलसन को सोमवार को लंदन के कैमडन इलाके में उनके घर से सादे कपड़ों में आए पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिया। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस ने साफ किया है कि गिरफ्तारी का मतलब दोषी होना नहीं है, बल्कि जांच के दौरान शक के आधार पर कार्रवाई की गई है। 

मंडेलसन और जेफ्री एपस्टीन के बीच गहरे संबंध की आशंका

यह मामला उस समय गरमाया जब अमेरिकी न्याय विभाग ने जनवरी के अंत में कुछ ईमेल सार्वजनिक किए। इन ईमेल से संकेत मिला कि मंडेलसन और जेफ्री एपस्टीन के बीच संबंध पहले से ज्यादा करीबी थे। आरोप है कि 2009 में जब मंडेलसन तत्कालीन प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन की सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने एपस्टीन के साथ कुछ आधिकारिक जानकारी साझा की थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indias-q3-gdp-growth-seen-at-72-amid-sector-slowdown/145545

देश की विकास दर तीसरी तिमाही में गिरकर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

Related to this topic: