प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 2 की मौत

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, 2 की मौत; कई घायल, 2 साल का बच्चा भी शामिल

अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार शाम आयोजित फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 साल के बच्चे समेत कई अन्य लोग घायल हो गए।

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी 2 की मौत कई घायल 2 साल का बच्चा भी शामिल

Chaos at Seattle Food Festival After Gunfire |

सिएटल: अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार शाम आयोजित फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 साल के बच्चे समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने दी है।

स्पेस नीडल के पास हुई वारदात

रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी शहर के प्रसिद्ध स्पेस नीडल से महज एक ब्लॉक की दूरी पर हुई। सिएटल अग्निशमन विभाग को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे के तुरंत बाद सिएटल सेंटर में गोलीबारी की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग के अनुसार, दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। वहीं चार अन्य घायलों, जिनमें सबसे छोटा 2 साल का बच्चा भी शामिल है, को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक महिला की हालत गंभीर

हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर ने बताया कि सभी घायलों को गोली लगी है। अस्पताल के अनुसार, एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को हाथ, पैर, पेट और जांघ के निचले हिस्से में गोली लगने की चोटें आई हैं। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य महिला ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

संदिग्ध और हमले की वजह का पता नहीं

अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह की जांच जारी है। यह घटना उस समय हुई जब इलाके में सालाना 'बाइट ऑफ सिएटल फेस्टिवल' चल रहा था, जिसमें सैकड़ों स्थानीय विक्रेता और लाइव संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे।

अमेरिका में इस साल 271वीं सामूहिक गोलीबारी

सीएनएन ने गन वायलेंस आर्काइव के हवाले से बताया कि यह घटना वर्ष 2026 में अमेरिका में हुई कम से कम 271 सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं में से एक है। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, सामूहिक गोलीबारी वह घटना होती है जिसमें चार या उससे अधिक लोगों को गोली मारी जाती है।

मोनोरेल सेवा अस्थायी रूप से बंद

घटना के बाद सिएटल सेंटर मोनोरेल ने घोषणा की कि दिन के बाकी समय के लिए उसकी सेवाएं बंद रहेंगी। सोमवार सुबह से परिचालन फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

ANI

यह भी पढ़े: इटावा दौरे पर सीएम योगी को लेकर अखिलेश यादव का तंज, पूछा- 'बुलडोज़र साथ है या...?'

Related to this topic: