प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों ने छह को गायब किया..

बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों ने छह को गायब किया

Balochistan : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों और कराची से कम से कम छह लोगों को हिरासत में लिया।

बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों ने छह को गायब किया

बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों ने छह को गायब किया |

Balochistan : पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों और कराची से कम से कम छह लोगों को हिरासत में लिया। 'द बलूचिस्तान पोस्ट' की एक रिपोर्ट के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों के परिवार वालों के अनुसार उनका पता नहीं चल सका है। कुछ दिनों के अंदर लोगों को गायब करने की इन घटनाओं में विभिन्न आयुवर्ग और अलग-अलग पेशे के लोग हैं।

उपलब्ध विस्तृत जानकारी के अनुसार, क्वेटा में बलूच कालोनी निवासी एक छात्र को पांच फरवरी को देर रात दो बजे ब्रोवेरी रोड से हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, उस समय के बाद से उसे देखा नहीं गया। एक अन्य मामले में कराची के ल्यारी निवासी 30 वर्षीय वालीद को तीन जनवरी को देर रात दो बजे हिरासत में लिया गया। वह कूक काम करता है। अब वह कहां और किस हाल में है, किसी को नहीं पता। 

इसी तरह दो फरवरी को दिन के दस बजे कराची के गद्दानी हब से एक छात्र को हिरासत में लिया गया। वह कहां है, इसकी कोई खबर नहीं। उसी सुबह अवारन जिले के 25 वर्षीय यासिर अराफात को हिरासत में लिया गया। उसे भी कराची से ही हिरासत में लिया गया। उसी समय से वह गायब है। इसके अलावा एक जिवनी निवासी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गोत्री बाजार कौसर बाजार क्षेत्र में देर रात छापा मारा। उसमें सिराज और जाहिद को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। इन सभी गिरफ्तारियों के बारे में सरकार की ओर से वक्तव्य जारी नहीं किया गया है। 

मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई

इस बीच  पाकिस्तान में कई मानवाधिकार संगठनों ने बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों से पाकिस्तानी सेना द्वारा छह पुरुषों के जबरन गायब किए जाने पर चिंता जताई है। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के मानवाधिकार विभाग ने बताया कि यह घटना पिछले दो दिनों में बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने की घटनाओं में वृद्धि के बीच घटी है। मानवाधिकार संगठन ने कहा कि ये अपहरण बलूच युवाओं को सुनियोजित रूप से निशाना बनाए जाने की चिंताजनक प्रवृत्ति को और उजागर करते हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कल बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में मानवाधिकार संगठन, बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) के एक सदस्य की गैर-न्यायिक हत्या के विरोध में एक रैली भी निकाली। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग द्वारा हाल में जारी प्रेस विज्ञप्ति में पाकिस्तान में मानवाधिकार रक्षकों के लिए बढ़ते दमनकारी माहौल की भयावह तस्वीर पेश की गई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: