बांग्लादेश में फरवरी में राष्ट्रीय चुनाव को लेकर राजनीतिक गातिविधियां तेज हो गई हैं। जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।
ढाका। बांग्लादेश में फरवरी में राष्ट्रीय चुनाव को लेकर राजनीतिक गातिविधियां तेज हो गई हैं। जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि गठबंधन करने पर सहमति तकरीबन बन चुकी है। फिलहाल दोनों दलों में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है। बता दें कि बांग्लादेश की ये दोनों ही पार्टियां अपने भारत विरोधी एजेंडे के लिए जानी जाती हैं।
भारत के खिलाफ है जमात और एनसीपी
जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश में पाकिस्तान के पिट्ठू के तौर पर काम करती है और शुरू से ही भारत का विरोध करती आई है। वहीं एनसीपी का गठन बीते साल शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्र नेताओं ने किया है। इस दल के नेता भी शुरुआत से ही भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं।
सीट बंटवारे पर अटकी बीएनपी से गठबंधन की बात
'प्रोथोमो आल' की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल किसी पुराने राजनीतिक दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। पार्टी नेताओं ने इसके लिए पहले बीएनपी से गठबंधन की कोशिश की, लेकिन सीट बंटवारे पर बात अटक गई। इसके बाद जमात से संपर्क किया गया और इस बार बातचीत आगे बढ़ रही रिपोर्टों में कहा गया है कि एनसीपी का एक धड़ा जमात के साथ गठबंधन के विरोध में है। उसका कहना है कि तारिक रहमान के बांग्लादेश लौटने के बाद एक बार फिर बीएनपी के साथ बातचीत होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/punjab-govt-to-provide-free-medical-treatment-up-to-rs-10-lakh-under-msy/102568
पंजाब में लोगों को जनवरी से मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, मुख्यमंत्री सेहत योजना की हुई शुरुआत