प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

गायब एपस्टीन फाइल्स फिर से अपलोड

गायब एपस्टीन फाइल्स फिर से अपलोड, ट्रंप व अन्य प्रमुख हस्तियों की तस्वीरें आईं सामने

अमेरिका के बहुचर्चित जेफरी एपस्टीन मामले की गायब 16 फाइलें मिल गई हैं और उन्हें वेबसाइट पर दोबारा अपलोड भी कर दिया गया है।

गायब एपस्टीन फाइल्स फिर से अपलोड ट्रंप व अन्य प्रमुख हस्तियों की तस्वीरें आईं सामने

The missing 16 Epstein files reuploaded |

वाशिंगटन। अमेरिका के बहुचर्चित जेफरी एपस्टीन मामले की गायब 16 फाइलें  मिल गई हैं और उन्हें वेबसाइट पर दोबारा अपलोड भी कर दिया गया है। हाल ही में जारी की गई एपस्टीन फाइल्स में इन 16 फाइलों के न होने से विरोध की ज्वाला भड़की थी। उसे शांत करने के लिए अमेरिकी न्याय विभाग ने उन फाइलों को भी जारी कर दिया। साथ ही फाइलों के गायब होने की वजह भी बताई।

फाइलों में हैं डोनाल्ड ट्रंप की 2 तस्वीरें

उल्लेखनीय है कि 16 फाइलों में एक डॉक्यूमेंट उन तस्वीरों का था, जो जेफरी एपस्टीन की मेज या अलमारी पर रखी दिखाई दे रही थीं, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप की दो तस्वीरें भी थीं। एक तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं के एक ग्रुप के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपनी पत्नी मेलानिया, एपस्टीन और उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के साथ नजर आ रहे थे। एपस्टीन के साथ बिल क्लिंटन और पोप जॉन पॉल द्वितीय की तस्वीरें भी हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/drdo-rru-sign-mou-to-strengthen-defence-and-security-collaboration/102177

DRDO और RRU ने मिलाया हाथ: रक्षा और आंतरिक सुरक्षा अनुसंधान के लिए MoU पर हस्ताक्षर

Related to this topic: