प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

जीएसटी में कटौती व कृषि आय में वृद्धि से ऑटो

जीएसटी में कटौती व कृषि आय में वृद्धि से ऑटो इंडस्ट्री में जबरदस्त उछाल

केन्द्र सरकार द्वारा हाल में जीएसटी दरों में राहत और ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने से दोपहिया, पैसेंजर और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

जीएसटी में कटौती व कृषि आय में वृद्धि से ऑटो इंडस्ट्री में जबरदस्त उछाल

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा हाल में जीएसटी दरों में राहत और ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने से दोपहिया, पैसेंजर और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यही नहीं, ग्रामीण आय में मजबूती और अच्छी फसलों से ट्रैक्टर और शुरुआती स्तर के वाहनों की मांग बढ़ी है। "फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म पीएल कैपिटल" ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अफोर्डेबिलिटी में सुधार, आसान फाइनेंसिंग विकल्पों और ग्राहकों के बेहतर सेंटीमेंट के चलते पैसेंजर वाहन, दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वॉल्यूम के लिहाज से हुई 20% से अधिक की ग्रोथ

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वॉल्यूम के लिहाज से लगभग 20% से अधिक की उल्लेखनीय ग्रोथ दर्ज की है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2025 में 44.89 लाख से अधिक के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह आंकड़ा 2024 में बिके 42,74,793 यात्री वाहनों की तुलना में पांच फीसदी अधिक है।

यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में भी दिखी बढ़ोतरी

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने डाटा जारी करते हुए बताया कि यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 29,54,279 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले यह आंकड़ा 27,49,932 इकाई था। हालांकि, यात्री कारों की बिक्री में सालाना आधार पर मामूली 0.6 फीसदी की तेजी रही और कुल 13,79,884 कारें ही विकीं। वैन की विक्री 2024 के मुकाबले 1.1 फीसदी बढ़कर 1,55,554 इकाई पहुंच गई। 

दिसंबर में 38 पर पहुंची पैसेंजर वाहनों की इन्वेंट्री

तीसरी तिमाही में बिक्री में मजबूत उछाल के कारण पैसेंजर वाहनों की इन्वेंट्री नवंबर में घटकर 45 दिन और दिसंबर में और कम होकर 38 दिन पर आ गई, जबकि पहले यह 55 दिन के स्तर पर थी। रिपोर्ट में बताया गया कि जीएसटी दरों में कटौती के बाद छोटी कारों को सबसे अधिक लाभ मिला है। हालांकि, एसयूवी की बिक्री लगातार मजबूत बनी हुई है और इस सेगमेंट में मांग में कोई कमी नहीं देखी गई।

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी दिखी तेज बढ़त

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी तेज बढ़त दर्ज की गई है। खासकर 150 सीसी और उससे ऊपर के सेगमेंट में मजबूत मांग के चलते कुछ मॉडलों में वेटिंग पीरिएड बढ़ गया है। दोपहिया वाहनों की बिक्री 2025 में करीब पांच फीसदी बढ़कर 2.05 करोड़ पहुंच गई। साल 2024 में 1,95,43,093 दोपहिया वाहन बिके थे। स्कूटर की बिक्री में सर्वाधिक 12.7 फीसदी की तेजी रही और कुल 75,23,678 इकाई बिके। मोटरसाइकिल की बिक्री 1.1 फीसदी बढ़कर 1,24,82,990 इकाई रही। मोपेड की बिक्री 4.1 फीसदी की गिरावट के साथ 4,93,971 इकाई रह गई।

सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़ा वाणिज्यिक वाहनों का बिक्री

बीते साल तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। 2025 में कुल 7,88,429 तिपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा 2024 में बिके 7,28,670 इकाइयों से 8 फीसदी अधिक है। वाणिज्यिक वाहनों सेगमेंट में बिक्री भी सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 10,27,877 इकाई पहुंच गई। 2024 में यह आंकड़ा 9,54,051 इकाई था। वाणिज्यिक वाहनों की वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में  तेजी के शुरुआती संकेत देखने को मिले। मानसून के लंबे मौसम के बाद निर्माण और खनन गतिविधियों में आई तेजी से इस सेगमेंट को समर्थन मिला।

2025 में सालाना आधार पर 26.8 फीसदी बढ़ी यात्री वाहनों की थोक बिक्री

सियाम के मुताबिक, दिसंबर, 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 26.8 फीसदी बढ़कर 3,99,216 इकाई पहुंच गई। यह बीते साल में सर्वाधिक मासिक बिक्री है। 2024 में 3,14,934 यात्री वाहन बिके थे। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ की अच्छी फसल और रबी की बेहतर बुआई से किसानों की आय और नकदी प्रवाह मजबूत हुआ है। इसके परिणामस्वरूप शुरुआती स्तर के वाहनों और ट्रैक्टरों की मांग में वृद्धि हुई है।

वाहन निर्यात के मामले में उद्योग के लिए अच्छा रहा 2025

सियाम ने कहा, घरेलू बिक्री के साथ वाहन निर्यात के मामले में भी 2025 उद्योग के लिए अच्छा रहा। 2024 की तुलना में बीते साल देश से सभी श्रेणी के वाहनों के निर्यात में दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। सियाम अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने बताया कि वाहन उद्योग के लिए 2025 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा। साल की शुरुआत धीमी रही और उद्योग आपूर्ति पक्ष की चुनौतियों से जूझता रहा। आयकर राहत, रेपो दर में लगातार कटौती और जीएसटी 2.0 के लागू होने सहित कई संरचनात्मक नीतिगत सुधारों ने सकारात्मक मांग के माहौल की नींव रखी। जीएसटी दरों में कटौती से वाहन सस्ते हुए और इस उद्योग को नई रफ्तार मिली।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-rice-exporters-risk-losing-rs-2000-crore-due-to-iran-crisis/104953

ईरान संकट के कारण भारतीय चावल निर्यातकों का 2,000 करोड़ रूपये डूबने का खतरा

Related to this topic: