प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

राहुल गांधी का बड़ा सवाल

राहुल गांधी का बड़ा सवाल: एपस्टीन फाइलों में नाम के बावजूद अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं?

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल किया कि उद्योगपति अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं, जबकि उनका नाम एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में आया था।

राहुल गांधी का बड़ा सवाल एपस्टीन फाइलों में नाम के बावजूद अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं

Rahul Gandhi Questions Why Anil Ambani Isn’t in Jail Over Epstein Files |

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को सवाल किया कि उद्योगपति अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं हैं, जबकि उनका नाम एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका न्यूक्लियर डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव था और "कोई भी प्रधानमंत्री वह नहीं करेगा जो डेटा, किसान, एनर्जी सिक्योरिटी और डिफेंस के मामले में हुआ है।"

सरकार की चुप्पी पर सवाल

गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "मैंने कहा है कि मेरे पास जो डेटा है, मैं उसे प्रमाणित करूंगा। डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस की फाइलें एपस्टीन की फाइलों पर हैं, जिनमें हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के नाम हैं। अडानी के खिलाफ चल रहे एक केस में समन जारी किए गए हैं। भारत सरकार ने पिछले 18 महीनों से कोई जवाब नहीं दिया है। प्रधानमंत्री पर सीधा दबाव है। खास बात यह है कि कोई भी प्रधानमंत्री सामान्य परिस्थितियों में ऐसा नहीं करेगा। सामान्य परिस्थितियों में, कोई भी प्रधानमंत्री डेटा, किसानों, एनर्जी सिक्योरिटी और डिफेंस के मामले में वह नहीं करेगा जो हुआ है। कोई ऐसा तभी करेगा जब उस पर एक खास पकड़ होगी।"

विदेश मंत्रालय ने अपने जवाब में किया दावों का खंडन

विपक्ष के नेता ने सदन में अपने भाषण के दौरान भी यह मुद्दा उठाया और पूछा कि जिस उद्योगपति का नाम अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी फाइलों में था, वह जेल में क्यों नहीं है। बता दें कि 31 जनवरी को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल ही में जारी एपस्टीन फाइल्स के कथित हिस्से वाले एक ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2017 की इज़राइल यात्रा के ज़िक्र को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि, "जुलाई 2017 में पीएम के आधिकारिक इज़राइल दौरे के अलावा, ईमेल में बाकी बातें एक सज़ायाफ्ता क्रिमिनल की बेकार बातों से ज़्यादा कुछ नहीं हैं, जिन्हें जिन्हें पूरी तरह अस्वीकार किया जाना चाहिए।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-alleges-india-us-trade-deal-compromises-national-interests/140341

भारत-US व्यापार समझौता: राहुल गांधी ने केंद्र पर लगाया 'देश बेचने' और राष्ट्रीय हितों से समझौते का आरोप

Related to this topic: