प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

विधानसभा चुनाव में लोकप्रिय होने का बनाया रास्ता

बंगाल सरकार ने विधानसभा में पेश किया अंतरिम बजट

बजट में एक अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ाने का प्रावधान किया। लक्खी भंडार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली राशि को एक हजार से डेढ़ हजार कर दिया।

बंगाल सरकार ने विधानसभा में पेश किया अंतरिम बजट

बंगाल सरकार ने विधानसभा में पेश किया अंतरिम बजट

विधानसभा चुनाव में लोकप्रिय होने का बनाया रास्ता

कोलकाता। 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंमत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पेश अंतरिम बजट (लेखा अनुदान) में सरकारी कर्मचारियों से लेकर आशाकर्मियों, सिविक वोलंटियरों, पारा शिक्षकों, महिलाओं, बेरोजगार युवकों, छात्रों, खेत मजदूरों समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को कुछ न कुछ फायदा मुहैया करा कर और युवा साथी योजना को लागू कर लोकप्रियता प्राप्त करने का रास्ता तैयार कर लिया। विधानसभा में वित्त मंत्री चंद्रिका भट्टाचार्य ने अंतरिम बजट पेश किया। 
विधानसभा मे पेश अंतरिम बजट में एक अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ाने का प्रावधान किया। लक्खी भंडार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली राशि को एक हजार से डेढ़ हजार रुपए कर दिया। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति की आशाकर्मयों को डेढ़ हजार से सत्रह सौ रुपए मिलेंगे। आशाकर्मियों को  हर महीने मिलने वाली राशि में एक हजार रुपए की वृद्धि की गई। उन्हें मां बनने पर 180 दिन की छुट्टी मिलेगी। काम करते वक्त मृत्यु होने पर परिवार पांच लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। हर महीने सिविस वोलंटियरों, ग्रामीण व ग्रीन वोलंटियरों, पारा (अनुबंध) शिक्षकों को मिलने वाली राशि में एक-एक हजार रुपए की बढ़ा दी गई है। 
राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिका भट्टाचार्य ने अंतरिम बजट में एक नई योजना “युवा साथी” योजना का ऐलान किया और कहा कि 21 से 40 साल की उम्र के बेरोजगार युवकों-युवतियों को डेढ़ हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। इस साल के अगस्त से उन्हें यह राशि प्रदान की जाएगी और अगले पांच साल तक रोजगार नहीं होने तक मिलेगी। खेत मजदूरो को साल में चार हजार रुपए आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया गया है। 
सरकार ने कर्मश्री योजना के नाम को परिवर्तित कर महात्मा गांधी के नाम पर महात्माश्री योजना कर दिया है। केंद्र सरकार ने जब मनरेगा का नाम बदल कर जी राम जी किया था, तभी मुख्यमंत्री ममता बनर्डी ने कर्मंश्री का नाम महात्मा गांधी कै नाम से करने का ऐलान किया था। वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बाकुड़ा, बीरभूम समेत पिछड़े जिलों में लघु उद्योग पार्क स्थापित करने का प्रावधान किया है।

इसे भी पढ़ेंः

लोकसभा में विपक्षी हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास

https://www.primenewsnetwork.in/india/motion-of-thanks-passed-amid-opposition-disruptions-in-lok-sabha/132092

Related to this topic: