MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को 4,000 मेगावाट (MW) बिजली आपूर्ति से जुड़े समझौतों पर..
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को 4,000 मेगावाट (MW) बिजली आपूर्ति से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते राज्य में विद्युत उत्पादन और आपूर्ति क्षमता बढ़ाने के लिए किए गए हैं। कुल 4,000 MW की बिजली के लिए पावर सप्लाई एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए हैं। ये अनुबंध समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास), भोपाल में साइन किए गए। नई विद्युत परियोजनाओं से करीब ₹60,000 करोड़ का प्रत्यक्ष निवेश आने की उम्मीद है।
मिलेगा लोगों को रोजगार
इससे लगभग 8,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। परियोजनाएँ डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट (DBFOO) मॉडल पर अनूपपुर जिले में स्थापित की जाएंगी। इन समझौतों के तहत विद्युत आपूर्ति 2030 से शुरू होने का लक्ष्य है।
विकास को गति
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह पहल राज्य में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और औद्योगिक विकास को गति देने में मदद करेगी।
https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-warns-iran-says-navy-fleet-is-ready/130929