प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पुलिस विशेष अभियान में 49 गिरफ्तार और 20 को जेल

पुलिस के विशेष अभियान में 49 गिरफ्तार और 20 जेल भेजे गए, शराब और वाहन जब्त

औरंगाबाद में पुलिस के विशेष अभियान के तहत हत्या, पोक्सो और मद्यनिषेध मामलों समेत कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 20 को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के विशेष अभियान में 49 गिरफ्तार और 20 जेल भेजे गए शराब और वाहन जब्त

49 Arrested and 20 Sent to Jail in Special Police Drive, Liquor and Vehicles Seized |

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी औरंगाबाद उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार जिले भर में चलाए गए अभियान में पुलिस ने कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।

20 लोगों को भेजा गया जेल 

गिरफ्तार लोगों में से 20 को जेल भेजा गया है। पुलिस ने हत्या के एक मामले और पोक्सो एक्ट के एक मामले में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रंगदारी के मामले में 6 और मद्यनिषेध के मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य मामलों में 33 लोग पकड़े गए हैं।

मद्यनिषेध अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता

मद्यनिषेध को लेकर चलाए गए अभियान में पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। इसमें 40.20 लीटर देशी शराब और 26.250 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके साथ ही एक कार और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस ने साइबर थाना के एक मामले में धोखाधड़ी की 20 हजार रुपये की राशि भी पीड़िता के खाते में वापस कराई है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

पुलिस की कार्रवाई में 174 वारंट और 6 कुर्की का भी निष्पादन किया गया। वाहन जांच के दौरान 1023 वाहनों की जांच कर 18,500 रुपये का शमन वसूला गया।बताया गया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से देशी-विदेशी शराब और एक कार बरामद की गई। माली थाना से 24.90 लीटर देशी शराब के साथ एक स्कूटी जब्त हुई। देवजरा थाना क्षेत्र से 9 लीटर देशी शराब बरामद की गई। ओबरा थाना क्षेत्र से हत्या के मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। वहीं पौथू थाना क्षेत्र से पोक्सो एक्ट के आरोपी सुधांशु कुमार उर्फ कैलाश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ेंः   समनापुर में दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीण की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

Related to this topic: