प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टेलीग्राम पर अश्लील सामग्री के नाम पर वसूली

टेलीग्राम पर अश्लील सामग्री के नाम पर वसूली का आरोप, आजमगढ़ में युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ में साइबर सेल और जीयनपुर थाना पुलिस ने CSEAM से संबंधित इनपुट के आधार पर 22 वर्षीय युवक गोपाल चौहान को गिरफ्तार किया है।

टेलीग्राम पर अश्लील सामग्री के नाम पर वसूली का आरोप आजमगढ़ में युवक गिरफ्तार

टेलीग्राम पर अश्लील सामग्री के नाम पर वसूली का आरोप |

आजमगढ़: जिले की साइबर सेल और जीयनपुर थाना पुलिस ने बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार से संबंधित सामग्री (CSEAM) को लेकर मिले इनपुट के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर लड़की की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करता था और टेलीग्राम के माध्यम से अश्लील वीडियो कॉलिंग एवं आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर धनराशि वसूलता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल चौहान (22) पुत्र रामाशीष चौहान, निवासी असरूपुर, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है।

अश्लील सामग्री के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को साइबर सेल और जीयनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 2,210 रुपये नकद बरामद किए गए। मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, विभिन्न वेबसाइटों की सर्च हिस्ट्री और टेलीग्राम पर चैटिंग तथा 18 प्लस ग्रुपों से जुड़ी गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर स्नैपचैट सहित विभिन्न सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर लड़की की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करता था। इंटरनेट से मिलीं तस्वीरों और अश्लील वीडियो से तैयार स्क्रीनशॉट भेजकर लोगों को आकर्षित करता था। इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से वीडियो कॉलिंग और आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे मांगता था। 

डिजिटल साक्ष्यों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों से वीडियो उपलब्ध कराए बिना धनराशि लेने और मोबाइल रिचार्ज कराने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि एक जनवरी से 22 अक्टूबर 2026 तक की उपलब्ध बैंकिंग हिस्ट्री के प्रारंभिक अवलोकन में 20 से 500 रुपये तक के कई क्रेडिट ट्रांजेक्शन मिले हैं। इस अवधि में करीब 4.34 लाख रुपये की धनराशि खाते में आने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को निशाना बनाता था। हालांकि, इन सभी तथ्यों का सत्यापन डिजिटल साक्ष्यों और बैंकिंग अभिलेखों के आधार पर किया जा रहा है। 

ये भी पढें- रायबरेली के 7,189 लोगों ने डाउनलोड किया जलसारथी ऐप, घर बैठे मिलेगी पेयजल योजनाओं की जानकारी
 

Related to this topic: