प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बांस की खेती से संवरेगी किसानों की तकदीर

बांस की खेती से संवरेगी किसानों की तकदीर

MP News : जबलपुर। देश में बांस की मांग लगातार बढ़ रही है। एसएफआरआई के वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में बांस की खोती की अच्छी संभावना है।

बांस की खेती से संवरेगी किसानों की तकदीर

बांस की खेती से संवरेगी किसानों की तकदीर |

MP News : जबलपुर। देश में बांस की मांग लगातार बढ़ रही है। एसएफआरआई के वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश में बांस की खोती की अच्छी संभावना है। मप्र देश का सबसे बड़ा बांस का वन क्षेत्र है। प्रदेश के 11 क्लाइमेट जोन के 18 जिले में बांस की सबसे अच्छी बेम्बूसा बालकुआं की प्रजाति मिली है। 

इसमें जबलपुर, रीवा, हरदा, देवास, बालाघाट, शहडोल, मंडला,  सीधी, सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, सिहोर, रायसेन का नाम शामिल है। बांस एक बहुमुखी पौधा है। जिसका उपयोग विभिन्न उद्योगों जैसे निर्माण, फर्नीचर, भोजन, जैव ईंधन, कागज, लुगदी औऱ चारकोल निर्माण में किया जाता है।

इसके साथ ही बांस का प्रयोग हस्तशिल्प, अगरबत्ती, खिड़की के परदे औऱ योगा मैट बनाने में भी किया जाता है। मालूम हो कि विश्व में बांस की 1 हजार, 400 प्रजातियां पाई जाती है। भारत में ही 127 प्रकार के बांस पाए जाते हैं। इनमें से 34 प्रकार की प्रजातियां मध्य प्रदेश में मिलती है। इसमें बंबूसा, तुलदा, डोड्रोकैलामस, स्ट्रिक्टस, बम्बूसानूटैन्स सबसे अच्छी प्रजाति है। इसका उपयोग निर्माण कार्य, खेती और कागज निर्माण, फर्नीचर, भोजन, जैव ईंधन, कपड़े, और अन्य उद्योगों में किया जाता है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/police-killed-a-notorious-criminal-who-had-snatched-a-chain-from-a-woman/99602

UP News : शामली में पुलिस ने सोमवार देर रात महज 7 घंटे के अंदर महिला से चेन लूटने वाले कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश का नाम मिथुन बावरिया है और वह कुख्यात बावरिया गैंग का सरगना है। मिथुन लंबे समय से पश्चिमी यूपी और आसपास के राज्यों में पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। 

Related to this topic: