प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को..

मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी सौगात, प्रदेश में पूरी तरह ऑनलाइन होगी पेंशन प्रक्रिया

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेंशन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन..

मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी सौगात प्रदेश में पूरी तरह ऑनलाइन होगी पेंशन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के सेवानिवृत कर्मचारियों को बड़ी सौगात, प्रदेश में पूरी तरह ऑनलाइन होगी पेंशन प्रक्रिया |

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेंशन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का फैसला किया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद सेवानिवृत कर्मचारी को पेंशन से जुड़े किसी भी काम के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

समय पर पेंशन मिले, न हो अनावश्यक परेशानी

राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद समय पर पेंशन मिले और अनावश्यक देरी व परेशानियों से उन्हें मुक्ति मिले। इसके लिए जिला और संभाग स्तर पर संचालित पेंशन कार्यालयों को बंद कर पूरी व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा रहा है।

वित्त विभाग ने पेंशन प्रोसेसिंग सेल गठित किया

कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने केंद्रीकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल का गठन कर दिया है, जो भोपाल स्थित राज्य मुख्यालय से संचालित होगा। अब पेंशन से संबंधित सभी आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति और भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

पेंशन स्वीकृति में देरी होगी खत्म

इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, फाइलें अटकने और भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी। साथ ही पेंशनर्स को घर बैठे सेवाएं मिलेंगी। पेंशन समय पर खाते में ट्रांसफर होगी। 

डिजिटल ट्रैकिंग की सुविधा

नई प्रणाली में पेंशनर्स अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। साथ ही किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ई- गवर्नेस को बढ़ावा

राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के साथ-साथ पेंशनर्स के सम्मान और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आने वाले समय में इस प्रणाली को और अधिक सरल व तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: