प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सतना में भाजपा पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का...

सतना में भाजपा पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का केस, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

सतना। जिले में सत्ताधारी दल भाजपा के एक पार्षद के बेटे के खिलाफ एक 27 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म का ...

सतना में भाजपा पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का केस शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

सतना में भाजपा पार्षद के बेटे पर दुष्कर्म का केस, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप |

सतना। जिले में सत्ताधारी दल भाजपा के एक पार्षद के बेटे के खिलाफ एक 27 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का नाम तरुण सिंह लोधी है, जो सतना में एक भाजपा पार्षद का बेटा बताया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि तरुण ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

कहीं और शादी करने की योजना का आऱोप

युवती ने बताया कि अब आरोपी उससे शादी करने के बजाय कहीं और शादी करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की शादी 20 अप्रैल को तय है। 

​पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाना) के तहत केस दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी तरुण सिंह लोधी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

आखिरी ​लोकेशन जबलपुर में मिली

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की आखिरी लोकेशन जबलपुर में मिली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम को जबलपुर रवाना कर दिया गया है। ज्ञात हो कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 विशेष रूप से उन मामलों के लिए बनाई गई है जहाँ 'शादी का झांसा' देकर या पहचान छिपाकर सहमति प्राप्त की जाती है। यह अपराध बलात्कार की श्रेणी से अलग लेकिन गंभीर दंडनीय अपराध है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: