प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रीवा में सड़क पर मिला युवक का शव

रीवा में सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रीवा के राजगढ़ गांव के पास शनिवार सुबह 30 वर्षीय रजनीश पांडे का शव सड़क पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को हादसे का रूप देने की आशंका जताई।

रीवा में सड़क पर मिला युवक का शव हत्या की आशंका

रीवा में सड़क पर मिला युवक का शव |

रीवा: क्वेटी -सिरमौर मार्ग पर स्थित राजगढ़ गांव के समीप शनिवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान ग्राम दुलहारा निवासी रजनीश पांडे के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रजनीश के घर में चल रहा था निर्माण कार्य

परिजनों के अनुसार, रजनीश के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह अपने ट्रैक्टर से मजदूरों और ठेकेदार को छोड़ने निकला था। रात 11 बजे परिजनों की उससे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने जल्द वापस आने की बात कही थी। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव राजगढ़ के पास सड़क पर पड़े होने की सूचना दी।

परिजनों ने साथ गए ठेकेदार पर जताया संदेह

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रजनीश का शव सड़क के बीचों-बीच पड़ा था, जबकि उसका ट्रैक्टर 100 मीटर दूरी पर पूरी तरह सुरक्षित खड़ा मिला। ट्रैक्टर में खरोंच तक नहीं थी। परिजनों ने साथ गए ठेकेदार पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि ठेकेदार रात में फोन पर एक्सीडेंट का झूठा बहाना बनाता रहा, जबकि वह सही-सलामत मिला। फिलहाल सिरमौर पुलिस मामले की जांच को गंभीरता से कर रही है और इस हादसे की असली जड़ तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही कंफर्म हो पाएगा कि हादसा है या हत्या है। 

ये भी पढ़ें- संभागायुक्त ने झगरहा गांव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, स्वरोजगार पेयजल और आवागमन सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश
 

Related to this topic: