प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

सीएम ममता बनर्जी ने राज्यसभा सीटों के लिए किया...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए टीएमसी ने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए टीएमसी ने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता ने हमेशा से विवाद में घिरे रहे पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को उम्मीदवार बना कर चौंका दिया है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राजीव कुमार अलावा सुचना प्राद्यौगिकी मंत्री बाबूल सुप्रिय. बांग्ला फिल्म की अभिनेत्री कोयल मल्लिक और सुप्रीम कोर्ट की वकील मेनका गुरूस्वामी को उम्मीदवार बनाया है। बाबुल सुप्रिय भाजपा के सांसद रह चुके हैं। बाकी सभी नए चेहरे हैं। 

इस राज्य में पांच सीटे खाली हुई है। चार सीटों टीएमसी की और एक सीट सीट माकपा की है। टीएससी के सुब्रत बख्शी, साकेत गोखले, ऋतब्रत वंद्योपाध्याय की मियाद पूरी होने पर खाली हुई है। एक सीट टीएमसी की सांसद मौसम बेनजीर के कांग्रेस में शामिल होने और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से खाली हुई है। एक सीट माकपा के विकास भट्टाचार्य की मियाद पूरी होने पर खाली हुई है। विधानसभा में विधायकों की संख्या बल को देखते हुए राज्य सभा की पांच सीटों में चार सीटों पर टीएमसी की चीत सुनिश्चित है। एक सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। माकपा का कोई भी विधायक नहीं है। कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं है। भाजपा की ओर से एक उम्मीदवार खड़ा करने की स्थिति में सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। इसी की संभावना ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/minister-bhupendra-yadav-confirms-birth-of-gamini-cubs-more-leopards-added/146507

Related to this topic: