अयोध्या के राम मंदिर में हुए कथित चोरी मामले में कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर विरोध प्रदर्शन के साथ गांव-गांव, कस्बा, तहसील में पंचायत सचिवों, तहसीलदारों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
राजगढ़: अयोध्या में रामजन्भूमि ट्रस्ट मंदिर में दान चोरी और चढ़ावा को लेकर हुए घोटाले की गूंज अब देशभर में देखने को मिल रही है। मंदिर से दान राशि चोरी के मामले में अब राम भक्तों में गुस्सा है। वहीं कांग्रेस ने भी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर विरोध प्रदर्शन के साथ गांव-गांव, कस्बा, तहसील में पंचायत सचिवों, तहसीलदारों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मंदिर में हुई चोरी की न्यायिक जांच की मांग की। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।
धार्मिक भावनाएं आहत हो रहीं आहत
राजगढ़ जिले में भी नरसिंहगढ़, जीरापुर, पचोर, सारंगपुर में कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची के निर्देश पर यात्रा निकलकर ज्ञापन दिया जा रहा है। आए दिन देश के मंदिर मठ में दान चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
चोरी नहीं आमजन की भावनाओं के साथ खिलवाड़
यह न केवल दानराशि, चढ़ावे की चोरी है, बल्कि आमजन की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है, जिसमें हिंदू संस्कृति, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। कांग्रेस भी इसे धार्मिक, राजनीतिक मुद्दा बनाकर इसकी न्यायिक जांच की मांग कर रही है। हालांकि मामले में पुलिस प्रशासन ने टीम गठित कर जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेन