बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए दावे को उनके कार्यालय ने खारिज किया है। दावे में कहा गया है कि दोषी यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के साथ उनका भी कनेक्शन था।
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए दावे को उनके कार्यालय ने खारिज किया है। दावे में कहा गया है कि दोषी यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के साथ उनका भी कनेक्शन था। इस बारे में दलाई लामा के कार्यालय की तरफ से सफाई आई कि ये दावे पूरी तरह से फर्जी हैं।
एपस्टीन फाइलों में 169 बार आया दलाई लामा का नाम
इस सफाई में कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के दस्तावेजों का हवाला भी दिया गया। मीडिया और सोशल मीडिया पर किए गए दावों में दलाई लामा को लेकर कहा गया कि व्यापक रूप से चर्चित एपस्टीन फाइलों में दलाई लामा का नाम 169 बार आया था। कुछ रिपोर्ट्स में बौद्ध नेता का नाम कथित तौर पर कई निजी ईमेल में और 'मसाज फॉर डमीज़' नामक पुस्तक की अनुक्रमणिका में दिखाई दिया। इसे एपस्टीन मामले के रिकॉर्ड के हिस्से के रूप में पहले जारी की गई फाइलों में एक स्कैन किए गए दस्तावेज़ के रूप में शामिल किया गया था।
कार्यालय ने बयान जारी कर सभी रिपोर्ट्स को सिरे से नकारा
दलाई लामा को लेकर जो दावे किए गए, उसके बाद दलाई लामा के कार्यालय ने एक बयान जारी किया और जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंधों के दावों और रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया। इस बयान में कहा गया कि एपस्टीन फाइल्स से संबंधित कुछ हालिया मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों में दलाई लामा को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
दलाई लामा ने कभी जेफरी एप्स्टीन से मुलाकात नहीं की: कार्यालय
दलाई लामा के कार्यालय की ओर से कहा गया कि हम स्पष्ट रूप से पुष्टि कर सकते हैं कि परम पावन ने कभी भी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है और न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को भी उनके साथ किसी भी बैठक या बातचीत को अधिकृत किया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/dynamic-fare-may-be-removed-from-lucknowdelhi-shatabdi-express/132536
लखनऊ–दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से हट सकता है डायनेमिक फेयर, किराया घटने की उम्मीद