प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

संभागायुक्त ने झगरहा गांव पहुंचकर सुनीं समस्याएं

संभागायुक्त ने झगरहा गांव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, स्वरोजगार पेयजल और आवागमन सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

सागर संभागायुक्त दिलीप कुमार ने पन्ना के झगरहा टोला का दौरा कर ग्रामीणों से गांव की समस्याओं, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

संभागायुक्त ने झगरहा गांव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं स्वरोजगार पेयजल और आवागमन सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

संभागायुक्त ने झगरहा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जानी समस्याएं |

पन्ना: सागर संभागायुक्त दिलीप कुमार ने शुक्रवार को अपने पहले पन्ना प्रवास के दौरान अजयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत मझगांय के झगरहा टोला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव की समस्याओं, खेती, रोजगार और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

स्वरोजगार, पेयजल और आवागमन सुविधाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

संभागायुक्त ने ग्रामीणों से स्वरोजगार के अवसरों को लेकर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को गांव में स्वरोजगार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मझगांय बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों को मिलने वाले मुआवजे एवं पुनर्वास पैकेज की राशि के वितरण की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव में विद्युत व्यवस्था, पेयजल और आवागमन से जुड़ी जरूरतों से अधिकारियों को अवगत कराया। संभागायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को हैंडपंप सहित पेयजल व्यवस्था बेहतर करने और आवागमन की सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को मिलेगी 7.5 लाख की अतिरिक्त राशि

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को आगामी 2 से 3 दिवस में करीब साढ़े सात लाख रुपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त होने वाली है। संभागायुक्त ने इस राशि का उचित उपयोग करते हुए गांव के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। आदिवासी बाहुल्य झगरहा गांव में मत्स्य पालन को रोजगार का माध्यम बनाने के उद्देश्य से सोसायटी के गठन और पंजीयन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। संभागायुक्त ने गांव में विकास की संभावनाओं पर ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, एसडीएम आलोक मार्को, तहसीलदार सुरेंद्र अहिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पैतृक संपत्ति विवाद में पुलिस पर गंभीर आरोप, दंपति ने CM पोर्टल पर लगाई न्याय की गुहार
 

Related to this topic: