भोपाल। रेल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाते हुए भोपाल से होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों में ई-केटरिंग सेवा शुरू कर...
भोपाल। रेल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाते हुए भोपाल से होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों में ई-केटरिंग सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा के तहत अब यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान अपनी सीट पर मनपसंद और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
ई-केटरिंग सेवा से ऑर्डर
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की इस ई-केटरिंग सेवा के जरिए यात्री यात्रा से पहले या यात्रा के दौरान ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर किया गया भोजन ट्रेन के निर्धारित स्टेशन पर प्रमाणित रेस्टोरेंट से तैयार होकर सीधे यात्री की सीट तक पहुंचाया जाएगा।
ऑनबोर्ड पैंट्री सेवा पर कम होगी निर्भरता
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ई-केटरिंग सेवा से यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और पसंद के अनुसार भोजन मिलेगा। साथ ही ऑनबोर्ड पेंट्री कार पर निर्भरता भी कम होगी। यात्री शाकाहारी, मांसाहारी, जैन फूड सहित विभिन्न प्रकार के भोजन विकल्पों में से चयन कर सकेंगे।
इस एप से मिलेगी सेवा
ई-केटरिंग सेवा का लाभ IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लिया जा सकता है। रेलवे का कहना है कि इस सुविधा से लंबी दूरी की यात्रा और अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनेगी।
साकारात्मक कदम बताया
भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में इस सेवा की शुरुआत के बाद यात्रियों ने इसे सकारात्मक कदम बताया है। आने वाले समय में इस सुविधा को अन्य ट्रेनों में भी विस्तारित किए जाने की योजना है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101