प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही महाकालेश्वर मंदिर की

2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक पर्यटक, उज्जैन के महाकाल लोक ने तोड़े रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में पर्यटन का परिदृश्य अब तेजी से बदल रहा है। प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक हेरिटेज स्थलों के मुकाबले अब धार्मिक और तीर्थ केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।

2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक पर्यटक उज्जैन के महाकाल लोक ने तोड़े रिकॉर्ड

फाइल फोटो |

उज्जैन/भोपाल। मध्य प्रदेश में पर्यटन का परिदृश्य अब तेजी से बदल रहा है। प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक हेरिटेज स्थलों के मुकाबले अब धार्मिक और तीर्थ केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। पर्यटन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन विकास में 'आस्था' सबसे बड़ा इंजन साबित हो रही है।

2024 में प्रदेश में पहुंचे लगभग 13.41 करोड़ पर्यटक

वर्ष 2024 में मध्य प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर लगभग 13.41 करोड़ पर्यटक पहुंचे। इन आंकड़ों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर की रही, जहां अकेले 7.32 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। मप्र के टॉप-10 सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से 7 स्थल केवल धार्मिक हैं।

इसलिए बदल रहा है रुझान

विशेषज्ञों का मानना है कि 'श्री महाकाल लोक' जैसे भव्य कॉरिडोर के निर्माण और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के बाद से पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। अब लोग न केवल दर्शन के लिए आ रहे हैं, बल्कि इन केंद्रों पर विकसित की गई सुविधाओं के कारण वहां अधिक समय भी बिता रहे हैं।

हेरिटेज और प्राकृतिक स्थलों को पीछे छोड़ा

आंकड़े बताते हैं कि जहां पहले लोग खजुराहो, पचमढ़ी या कान्हा-बांधवगढ़ जैसे नेशनल पार्क्स के लिए मध्य प्रदेश आते थे, वहीं अब उज्जैन, मैहर और चित्रकूट जैसे धार्मिक शहर सूची में सबसे ऊपर आ गए हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार, 2024 का यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mob-lynching-over-child-theft-suspicion-boy-found-dead/147134

बच्चा चोरी के शक में मासूम की मॉब लिंचिंग, अस्पताल से गायब होने के बाद मिला शव

Related to this topic: