प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

नौकरी दिलाने का झांसा

नौकरी दिलाने का झांसा, तीन करोड़ तक की ठगी

MP News : बुरहानपुर। यहां डाक विभाग के एक कर्मचारी पर ग्रामीण डाक सेवा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 से अधिक युवाओं से लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है।

नौकरी दिलाने का झांसा तीन करोड़ तक की ठगी

नौकरी दिलाने का झांसा |

MP News : बुरहानपुर। यहां डाक विभाग के एक कर्मचारी पर ग्रामीण डाक सेवा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 से अधिक युवाओं से लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान रईस के रूप में हुई है, जिसने बेरोज़गार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि उसने प्रत्येक युवक से 5 से 7 लाख रुपये “सिक्योरिटी डिपॉजिट” के नाम पर वसूले। सूत्रों के अनुसार, कुल 42 पीड़ितों में से 22 युवक नगर क्षेत्र के हैं, जबकि शेष जिले के अन्य हिस्सों से हैं।

यह ठगी वर्ष 2022 से लगातार चल रही थी।पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने कहा था कि भर्ती प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। भरोसा दिलाने के लिए उसने बीते तीन वर्षों में फर्जी नियुक्ति पत्र और फर्जी प्रशिक्षण पत्र भी जारी किए। हालांकि, किसी भी युवक को वास्तविक जॉइनिंग लेटर नहीं मिला, जिससे उन्हें शक हुआ।

जब युवाओं ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए, तो आरोपी ने उनके फोन कॉल उठाने बंद कर दिए। इसके बाद सभी पीड़ितों ने मिलकर रविवार शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी जाँच की जा रही है कि इस ठगी में और लोग शामिल हैं या नहीं, तथा पीड़ितों से ठगे गए पैसे की बरामदगी कैसे की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/giriraj-singh-spoke-on-rahul-gandhi-statement/102242
 

Related to this topic: