प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

साइबर ठगी में शामिल में 12 आरोपी गिरफ्तार

गोवर्धन से साइबर ठगी में शामिल दो गिरोहों के 12 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

साइबर अपराध के मामले गोवर्धन और शेरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में शामिल दो गिरोहों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

गोवर्धन से साइबर ठगी में शामिल दो गिरोहों के 12 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Mathura News |

मथुरा: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन और शेरगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में शामिल दो गिरोहों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 17 फर्जी आधार कार्ड, 18 फर्जी सिम कार्ड और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड हासिल कर लोगों को फोन, लिंक और ओटीपी के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार बनाते थे।

एक खाली प्लॉट से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार 

गोवर्धन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पलसो रोड स्थित मडोरा मोड़ के पास एक खाली प्लॉट से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से नौ फर्जी आधार कार्ड, 11 फर्जी सिम कार्ड और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच के दौरान बरामद सिम कार्ड और मोबाइल नंबरों का एनसीआरपी पोर्टल पर सत्यापन किया गया, जिसमें इनका संबंध साइबर ठगी की कई शिकायतों से जुड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

जंघावली पुलिया के पास से छह अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसी तरह शेरगढ़ थाना पुलिस ने जंघावली पुलिया के पास से छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से आठ फर्जी आधार कार्ड, सात फर्जी सिम कार्ड और छह मोबाइल फोन बरामद हुए. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर सिम कार्ड लेकर मोबाइल नंबर बदल-बदलकर लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे.

संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है. साथ ही उनके बैंक खातों, आर्थिक लेन-देन और अन्य राज्यों में फैले संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- Badrinath Temple Scam: केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में BKTC चेयरमैन का PA सस्पेंड, केस दर्ज
 

Related to this topic: