इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के बीच पिछले कुछ दिनों से संयुक्त अरब अमीरात में फंसे इंदौर के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है।
इंदौर। इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के बीच पिछले कुछ दिनों से संयुक्त अरब अमीरात में फंसे इंदौर के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल समेत कई प्रमुख हस्तियां सुरक्षित भारत लौट आए हैं। मालूम हो कि ईरान के मिसाइल हमलों और एयरस्पेस बंद होने के कारण दुबई और शारजाह एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सैकड़ों उड़ानें अचानक रद्द हो गई है।
दुबई से मुंबई पहुंचे, फिर इंदौर
जानकारी के अनुसार, शारजाह-इंदौर की सीधी उड़ान (IX-256) लगातार रद्द होने के कारण, यात्री पहले दुबई से मुंबई पहुंचे और वहां से इंदौर के लिए रवाना हुए। पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने दुबई से एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने होटल की खिड़की से दूर होते धमाकों और धुएं के गुबार को दिखाया था। उन्होंने भारत सरकार से जल्द निकासी की गुहार लगाई थी।
इनकी हुई वापसी
दुबई में फंसे दल में केवल राजनेता के साथ शहर के कई बड़े उद्योगपति भी शामिल थे। लौटने वालों में मुख्य रूप से संजय शुक्ला (पूर्व विधायक, इंदौर-1), विशाल पटेल (पूर्व विधायक, देपालपुर), प्रवीण कक्कड़ (पूर्व पुलिस अधिकारी और व्यवसायी), मनीष शाहरा (प्रमुख उद्योगपति), मनीष अग्रवाल शामिल हैं।
उड़ानों की वर्तमान स्थिति
हालाँकि कुछ विशेष उड़ानें शुरू की गई हैं, लेकिन शारजाह-इंदौर फ्लाइट 3 मार्च तकनीकी और सुरक्षा कारणों से कैंसिल रही। एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि वे स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और जैसे ही एयरस्पेस पूरी तरह सुरक्षित होगा, सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
वापस लौटे यात्रियों ने साझा बयान जारी कर कहा, "दुबई में हालात डरावने थे, हर तरफ सायरन और अलर्ट की आवाजें आ रही थीं। हमें खुशी है कि हम सुरक्षित अपने देश लौट आए हैं।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cag-report-flags-poor-road-conditions-in-mp-warns-of-accident-risks/147118
मध्य प्रदेश की सड़कों पर कैग की रिपोर्ट: उबड़-खाबड़ सड़कों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, विभाग को सुधार के निर्देश