उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बाल हेल्पलाइन 1098 के जरिए गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के बाद उनकी काउंसलिंग, सुरक्षित वापसी और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा रहा है।
Prime News Network
2026-09-26 17:56:26
झारखंड के गुमला जिले में 13 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
2026-09-26 14:19:54
आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
2026-09-26 14:17:21
अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में एक घर के कमरे में हुए तेज धमाके के बाद मौके से पटाखे की लड़ी बरामद की गई है।
2026-09-26 13:15:26
बिजनौर जिले में पटाखा फैक्ट्री के पास पड़े बारूद में हुए भीषण विस्फोट की चपेट में आने से झुलसे दो सगे भाइयों में से एक बच्चे की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
2026-09-26 12:46:53
ईरान के मरकजी प्रांत में सावेह-हमेदान फ्रीवे पर एक यात्री बस पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। ड्राइवर को नींद आने से यह भीषण हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर।
2026-09-26 12:29:10
बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया है।
2026-09-26 11:56:18
बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला के पैर में गोली मार दी।
2026-09-26 11:49:43
खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को क्षति का तत्काल आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
2026-09-26 09:22:24
मौसम विभाग के भारी बारिश के रेड व ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने जिलाधिकारियों से विचार-विमर्श कर निर्णय लिया है कि चारधाम यात्रा स्थगित नहीं की जाएगी।
2026-09-26 08:52:09
मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से पूरी तरह दूर रहने की अपील की है।
2026-09-26 08:44:03
प्रदेश में बदलते मौसम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखने और प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
2026-09-26 08:19:28
जैसलमेर जिले में ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने के कारण गंभीर रूप से झुलसी महिला की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
2026-09-26 07:09:48
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और आस्था कुंज की घटना के विरोध में नॉर्थ कैंपस में मार्च निकाला है।
2026-09-25 18:43:32
बिहार में डूबने और नाव दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से एनडीएमए की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
2026-09-25 16:17:22
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उपभोक्ताओं को गुमराह होने से बचाने के लिए पनीर से मिलते-जुलते उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का मसौदा प्रस्तावित किया है।
2026-09-25 15:30:47
रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में आइसक्रीम के कई नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। प्रयोगशाला जांच में चार नमूनों में खतरनाक सिंथेटिक रंग और अन्य अशुद्धियां पाए जाने की बात सामने आई है।
2026-09-25 14:59:20
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य के प्रत्येक जिले में स्कूल वाहन सुरक्षा समितियों का गठन करने और नियमित बैठकें सुनिश्चित कर उन्हें पूरी तरह सक्रिय करने का निर्देश दिया है।
2026-09-25 13:38:40
देहरादून के सहस्रधारा रोड पर नालापानी चौक के पास कार सवार कुछ युवकों ने एक महिला के अपहरण का प्रयास किया। महिला की स्कूटी रोककर उन्हें कार में खींचने की कोशिश की गई।
2026-09-25 07:32:57
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में कार सवार लोगों के एक समूह ने हिंदू कॉलेज की एक छात्रा और उसकी सहेली के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की और उन्हें अपनी गाड़ी में खींचने की कोशिश की।
2026-09-25 07:26:42