बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय क्षेत्र में कोचिंग जा रही 18 वर्षीय छात्रा अंजलि कुमारी की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
Intermediate Student Killed by Truck in Samastipur, Locals Block Road in Protest |
समस्तीपुर (बिहार)। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पगड़ा गांव के पास मुख्य सड़क मार्ग एसएच-88 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ जिसमें एक इंटर में पढ़ने वाली छात्रा अंजलि कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान पांड पंचायत निवासी उमेश सिंह की 18 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गई हैं।
छात्रा की मौके पर ही मौत
बताया गया हैं, कि छात्रा अंजलि कुमारी प्रतिदिन कि तरह आज भी अपने घर से अपनी कोचिंग में पढ़ने के लिए दलसिंहसराय शहर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद चालक अपनी ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
लगभग तीन घंटे से सड़क जाम
वह इस घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार्रवाई एवं मृतिका के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर लगभग तीन घंटे से सड़क जाम कर रखा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं! वहीं दूसरी ओर अचानक हुई दुर्घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी उक्त ट्रक की पहचान के लिए खंगाल रही हैं।
यह भी पढ़ेंः रायबरेली में अवैध संबंधों के शक में चाचा ने साथी संग मिलकर की थी भतीजे की हत्या, दो गिरफ्तार