प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

गलत स्थान पर खाद आपूर्ति के मामले में दूसरे और...

गलत स्थान पर खाद आपूर्ति के मामले में दूसरे और खराब गुणवत्ता में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश

कमलनाथ ने सरकार की नीतियों और मंशा पर उठाए सवाल

गलत स्थान पर खाद आपूर्ति के मामले में दूसरे और खराब गुणवत्ता में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh ranks second in supply of fertilizers at the wrong place |

भोपाल। मध्यप्रदेश में खाद संकट गंभीर रूप ले चुका है। लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ें इस भयावह स्थिति को बयां करते हैं। इन आंकड़ों का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं, फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद सरकार समय रहते ठोस कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई, राजनीतिक संरक्षण समाप्त करने और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।

पूर्वी सीएम कमलनाथ ने खाद संकट के लिए भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

कमलनाथ ने खाद संकट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह केवल वितरण व्यवस्था की अव्यवस्था नहीं, बल्कि सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के आधार पर उन्होंने बताया कि गलत स्थान पर खाद की आपूर्ति के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है, जबकि घटिया गुणवत्ता वाली खाद के मामलों में राज्य तीसरे स्थान पर है। इससे सरकार की नीतियों और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि खाद की कमी से किसान परेशान हैं, फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है और कर्ज का दबाव बढ़ रहा है, लेकिन सरकार ने समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/flower-garlands-weighing-more-than-10-kg-banned-in-mahakal-temple-from-january/101476

महाकाल मंदिर में 10 किलो से अधिक वज़न वाली फूल-मालाएँ जनवरी से प्रतिबंधित

Related to this topic: