प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र पुलिस का 'हेल्पिंग हैंड' मॉडल पूरे देश में?

देशभर में लागू हो सकता है मप्र पुलिस का 'हेल्पिंग हैंड' मॉडल

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस की एक अनोखी पहल 'ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड' अब देश के लिए एक मिसाल बनने जा रही है।

देशभर में लागू हो सकता है मप्र पुलिस का हेल्पिंग हैंड मॉडल

MP Police Helping Hand |

भोपाल। ​मध्य प्रदेश पुलिस की एक अनोखी पहल 'ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड' अब देश के लिए एक मिसाल बनने जा रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया राहटकर ने इस मॉडल की सफलता को देखते हुए इसे देशभर में लागू करने की सिफारिश की है।

विवाद या तालाक के मामलों में पत्नी होती हैं परेशान

​अक्सर देखा गया है कि पारिवारिक विवादों या तलाक के मामलों में कोर्ट महिलाओं के पक्ष में भरण-पोषण (Maintenance) की राशि का आदेश तो दे देता है, लेकिन धरातल पर महिलाओं को वह राशि प्राप्त करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। पति द्वारा राशि न देने या कानूनी दांव-पेंच में उलझाने के कारण महिलाएं आर्थिक तंगी का सामना करती हैं।

'हेल्पिंग हैंड' मॉडल से लाभ 

​मध्य प्रदेश पुलिस ने इस समस्या से निपटने के लिए 'ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड' शुरू किया है। इस पहल पुलिस उन महिलाओं की सहायता करती है जिन्हें कोर्ट के आदेश के बावजूद भरण-पोषण की राशि नहीं मिल पा रही है। इस मॉडल के तहत पुलिस प्रशासन और कानूनी तंत्र मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन हो।

​इस पहल से महिलाओ को लाभ 

यह पहल महिलाओं को दर-दर भटकने से बचाती है और उन्हें उनका कानूनी हक दिलाने में सीधी भूमिका निभाती है।

योजना का ​राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार 

​राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने इस मॉडल की सराहना करते हुए कहा है कि महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एक प्रभावी कदम है। उन्होंने केंद्र सरकार और अन्य राज्यों से इस मॉडल को अपनाने का आग्रह किया है ताकि देशभर की पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय और आर्थिक सहायता मिल सके।

यह भी पढ़े: बोट क्लब पर नमक-चटोरे सांभर की हलचल

https://www.primenewsnetwork.in/state/boat-club-buzzes-with-salt-loving-sambar/149340

Related to this topic: