रलताम। यात्रियों की सुविधा और गर्मी के मौसम (Summer Holidays) में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए...
रलताम। यात्रियों की सुविधा और गर्मी के मौसम (Summer Holidays) में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन जोड़ी नई ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें विशेष किराए (Special Fare) के साथ संचालित की जाएंगी और उत्तर प्रदेश से मुंबई व गुजरात के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। ये ट्रेन मध्य प्रदेश के रतलाम मंडल से गुजरेंगी। इससे इन ट्रेनों का ठहराव मध्य प्रदेश में रतलाम के अलावा नागदा, उज्जैन, मैक्सी जैसे प्रमुख स्टोशनों पर होगा।
इन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें
रेलवे द्वारा घोषित की गई तीन जोड़ी ट्रेनें इन रूटों के बीच चलेंगी। बांद्रा टर्मिनस – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (Bandra Terminus - VGL Jhansi)। बांद्रा टर्मिनस – सूबेदारगंज (Bandra Terminus - Subedarganj)। उधना (सूरत) – आगरा कैंट (Udhna - Agra Cantt)। इन ट्रेनों के संचालन से मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों को लाभ होगा।
ये ट्रेन अन्य स्टेशन पर भी रूकेंगी
रूट के अनुसार ये ट्रेनें दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच और सूरत जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी रुकेंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच शामिल होंगे। ये ट्रेनें साप्ताहिक आधार पर संचालित की जाएंगी। उदाहरण के लिए, बांद्रा-झांसी स्पेशल (ट्रेन संख्या 02200) प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी।
इन ट्रेनों में विशेष किराया रहेगा
ये समर स्पेशल ट्रेनें हैं, इसलिए इनका किराया सामान्य ट्रेनों की तुलना में थोड़ा अलग (स्पेशल फेयर) हो सकता है। यात्री ट्रेनों के विस्तृत समय, ठहराव और सीटों की उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या IRCTC ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818