मुलताई में रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति की एंबुलेंस में ही मौत हो गई. उस शख्स की मौत का कारण रेलवे ओवरब्रिज न होना बताया जा रहा है.
बैतूल: राजस्थान में मुलताई के चंदोरा रोड़ पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने से एक व्यक्ति ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। एंबुलेंस चालक हॉर्न बजाता रहा, लेकिन आखिर में बीमार शख्स की मौत हो गई.
एंबुलेंस को काफी देर करना पड़ा इंतजार
दरअसल मामला बोरदेही निवासी रामाशंकर तिवारी की अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए मुलताई लेकर जा रहे थे। इसी दौरान चंदोरा रोड़ पर स्थित रेलवे फाटक बंद मिला, इस वजह से एंबुलेंस को काफी देर इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने फाटक कर्मचारी की नहीं बताई गलती
मिली जानकारी के अनुसार, उस समय वहां से ट्रेन को निकलना था। फाटक बंद रहने से वाहन कुछ समय के लिए रुके रहे और अस्पताल पहुंचने में एंबुलेंस को देरी हो गई. परिजनों का आरोप है कि इसी देरी के कारण रास्ते में उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारी की कोई व्यक्तिगत गलती नहीं थी। कर्मचारी ने अपनी निर्धारित ड्यूटी का पालन करते हुए ट्रेन के सुरक्षित आवागमन के लिए फाटक बंद किया था। अगर ट्रेन आने के दौरान फाटक खोल दिया जाता, तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
ओवरब्रिज बना मौत का कारण
शहर वासियों और जिम्मेदार लोगों ने घटना के बाद प्रतिक्रियाएं दीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की मांग की जा रही है। यह मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन आज तक जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि अगर यहां ओवरब्रिज बना होता तो एम्बुलेंस और अन्य वाहन बिना रुके निकल सकते थे। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि सिस्टम कब जागेगा।
ये भी पढ़ें- आदिवासी किसानों ने कृषि विकास विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, रास्ता किया जाम