प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पुलिस 4-S मॉडल पर तैयार कर रही योजना...

पुलिस 4-S मॉडल पर तैयार कर रही योजना; शेयरिंग, सेंसिटाइजेशन, सिनर्जी व स्ट्रेटेजी शामिल

भोपाल। सिंहस्थ-2028 को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस ने रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों...

पुलिस 4-s मॉडल पर तैयार कर रही योजना शेयरिंग सेंसिटाइजेशन सिनर्जी व स्ट्रेटेजी शामिल

पुलिस 4-S मॉडल पर तैयार कर रही योजना; शेयरिंग, सेंसिटाइजेशन, सिनर्जी व स्ट्रेटेजी शामिल |

भोपाल। सिंहस्थ-2028 को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजित सेमिनार में बताया गया कि 2028 का सिंहस्थ आधुनिक तकनीक और मजबूत रणनीति के आधार पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने 4-S मॉडल अपनाया है, जिसमें शेयरिंग, सेंसिटाइजेशन, सिनर्जी और स्ट्रेटेजी को शामिल किया गया है।

मॉडल का उद्देश्य

इस मॉडल का उद्देश्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार प्रशिक्षण देना और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करना है। सेमिनार के दौरान अधिकारियों ने 2004 और 2016 के सिंहस्थ के अनुभव भी साझा किए, ताकि उन अनुभवों के आधार पर बेहतर व्यवस्था बनाई जा सके।

वरिष्ठ अधिकारी शामिल

वरिष्ठ आईपीएस और डीआईजी स्तर के अधिकारियों को भी सेमिनार में फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया, ताकि जमीन से जुड़े अनुभवों के आधार पर प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

मेगा मैनेजमेंट ऑपरेशन भी

सेमिनार में भीड़ नियंत्रण की आधुनिक तकनीक, यातायात डायवर्जन की पूर्व योजना, हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती और लॉजिस्टिक्स व रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे विषयों पर भी विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों का कहना है कि 2028 का सिंहस्थ अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक मेगा मैनेजमेंट ऑपरेशन होगा, जिसमें सुरक्षा और प्रबंधन की अत्याधुनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: