मैहर। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का मैहर प्रवास अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गया है...
मैहर। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का मैहर प्रवास अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गया है। मां शारदा के दरबार में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा से मंदिर की सुरक्षा और VIP कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया एक बार फिर विवादों की सुर्खियों में हैं।
अपने भाषण और बयानों में हमेशा शस्त्र और शास्त्र की बात करने वाले राजा भैया का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजाभैया मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर के गर्भ गृह में शस्त्र पूजा करते नजर आ रहे हैं। यह घटना इसलिए चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि मंदिर परिसर के भीतर अस्त्र-शस्त्र ले जाना और उनकी पूजा करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-concerned-over-bhabanipur-voters/140482