जबलपुर। Luke Coutinho भारत के एक प्रसिद्ध होलिस्टिक लाइफस्टाइल कोच, इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट हैं...
जबलपुर। Luke Coutinho भारत के एक प्रसिद्ध होलिस्टिक लाइफस्टाइल कोच, इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट हैं। वे स्वास्थ्य को केवल दवा या डाइट तक सीमित नहीं मानते, बल्कि शरीर, मन और जीवनशैली के संतुलन पर ज़ोर देते हैं। जब गर्मी असहनीय लगने लगती है, तो हम में से ज्यादातर लोग ठंडी सोडा, पैकेज्ड जूस या दिखावटी “हेल्थ” ड्रिंक्स की ओर बढ़ते हैं। लेकिन अगर ठंडक, ऊर्जा और पेट भरने का असली समाधान हमारे सामने ही तो?
वेलनेस एक्सपर्ट Luke Coutinho ने हाल ही में यही बात याद दिलाई है, जिससे लोग अपनी गर्मियों की ड्रिंक पर दोबारा सोचने लगे हैं।
सत्तू के स्वास्थ्य लाभ
हाल ही में X (ट्विटर) पर एक पोस्ट में ल्यूक ने बेहद सरल चीज़—एक गिलास सत्तू—की बात की। यह कोई नया सुपरफूड या ट्रेंडिंग प्रोटीन शेक नहीं है, बल्कि वह पेय है जिसे हमारे दादा-दादी पीढ़ियों से पीते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सत्तू लंबे समय से मध्य प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में खासकर तेज गर्मी के दौरान एक प्रमुख पेय रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम सामग्री लगती है। भुने चने का आटा, पानी, नमक, जीरा और पुदीना। इसमें कोई केमिकल, कोई एडिटिव या कृत्रिम फ्लेवर नहीं होता।
पहले के जमाने में सुपरफूड कहने के बजाए समझते थे
ल्यूक ने एक दिलचस्प बात भी कही कि पहले की पीढ़ियां पोषण को लेकर ज़्यादा उलझती नहीं थीं। वे प्रोटीन की मात्रा गिनने या हर चीज़ को “सुपरफूड” कहने के बजाय वही खाते-पीते थे जिसे वे समझते थे। सत्तू उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा था क्योंकि यह पेट भरता है, ऊर्जा देता है और शरीर को ठंडा रखता है।
बदलने का समया आया
उन्होंने यह भी कहा, आज ज्यादातर लोग नए-नए प्रोटीन सप्लीमेंट के पीछे भाग रहे हैं और गर्मी से बचने के लिए शुगर से भरे ड्रिंक्स पी रहे हैं, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा रहे हैं। और शायद अब समय आ गया है इसे बदलने का।
इसलिए सत्तू है लाभदायक
सत्तू में भरपूर प्लांट-बेस्ड प्रोटीन होता है, जो इसे प्रोटीन पाउडर का अच्छा विकल्प बनाता है। इसमें फाइबर भी अधिक होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और आंत (gut) को स्वस्थ रखता है। मीठे ड्रिंक्स की तरह यह तुरंत ऊर्जा देकर गिरावट नहीं लाता, बल्कि धीमी और स्थिर ऊर्जा प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818