प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सवाल उठाया क्या भाजपा ऑपरेशन राम मंदिर चला रही

राम मंदिर चढ़ावा मामले के विरोध में शिवसेना (उ) करेगी आंदोलनः उद्धव

ठाकरे ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा ऑपरेशन राम मंदिर चला रही है? जिस तरह से सांसदों और विधायकों को तोड़ा जा रहा है और इसे ऑपरेशन कहा जा रहा है... क्या भाजपा 'ऑपरेशन राम मंदिर' चला रही है।

 राम मंदिर चढ़ावा मामले के विरोध में शिवसेना उ करेगी आंदोलनः उद्धव

शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे |

मुंबई (महाराष्ट्र)। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने  5 जुलाई से राज्यव्यापी "राम रक्षा आंदोलन" शुरू करने की घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत में घोषणा की कि पार्टी 5 जुलाई को मुंबई के दादर स्थित एक मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ के साथ "राम रक्षा आंदोलन" का शुभारंभ करेगी। सभी हिंदू जिन्होंने हिंदुत्व का त्याग नहीं किया है और जो बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, उन्हें हमारे साथ जुड़ना चाहिए। हम राम रक्षा आंदोलन का आयोजन करेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। यह तो बस शुरुआत है। इसी तरह के कार्यक्रम राज्य भर में राम और हनुमान मंदिरों में आयोजित किए जाएंगे।

सवाल उठाया क्या भाजपा "ऑपरेशन राम मंदिर" चला रही है

ठाकरे ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा "ऑपरेशन राम मंदिर" चला रही है? उन्होंने कहा, "जिस तरह से सांसदों और विधायकों को तोड़ा जा रहा है और इसे ऑपरेशन कहा जा रहा है... क्या भाजपा 'ऑपरेशन राम मंदिर' चला रही है? सबूत हैं कि चोरी हुई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि राम मंदिर से चुराए गए पैसे का इस्तेमाल राजनीतिक दलों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है।" ठाकरे ने कहा कि मंदिर के चंदे की लूट के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए और जोर देकर कहा कि हिंदू इसमें शामिल लोगों को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था कि हिंदू अब पीड़ित नहीं बनेंगे। आज मैं कहता हूं कि हिंदू अब मंदिरों को लूटने वालों को माफ नहीं करेंगे।" ठाकरे ने यह भी कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अयोध्या के राम मंदिर जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं अमित शाह के साथ राम मंदिर जरूर जाऊंगा। अगर भाजपा एक और रथ यात्रा निकालती है, तो शिवसेना उसमें भाग लेगी।" ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शिवसैनिकों और कई हिंदू संगठनों की भागीदारी थी और आरोप लगाया कि मंदिर अब गलत कारणों से खबरों में है। (एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः  राम मंदिर चढ़ावा मामलाः चंपत राय और अनिल मिश्रा को जल्द ही जेल हो सकती हैः कटियार

 

Related to this topic: