प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

श्रावणी मेला के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने दानापुर और साहिबगंज के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेन

File Photo |

लखीसराय: श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने दानापुर और साहिबगंज के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे की इस पहल से श्रावणी मेला के दौरान उमड़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और हजारों श्रद्धालुओं को आरामदायक एवं सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

इस दिन चलेगी दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गाड़ी संख्या 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार किया जाएगा। इस अवधि में यह विशेष ट्रेन कुल पांच फेरे लगाएगी। ट्रेन का परिचालन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस (13236/13235) के निर्धारित मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव के अनुरूप किया जाएगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में मिर्जा चौकी, शिवनारायणपुर, पीरपैंती, कहलगांव, एकचारी, घोघा, भागलपुर, अकबरनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे बिहार और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी।

क्यों शुरू की गई यह स्पेशल ट्रेन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह विशेष सेवा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराना है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और आरक्षण की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उनकी यात्रा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके। 

ये भी पढ़ें- अमेठी में व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, CM योगी से लगाई गुहार
 

Related to this topic: