प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंगरौली में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा; जहरीला पदार्थ खाने से 40 वर्षीय महिला की मौत

चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरटोला सोठिया से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा जहरीला पदार्थ खाने से 40 वर्षीय महिला की मौत

Singrauli: 40-Year-Old Woman Dies After Consuming Poisonous Substance |

सिंगरौली {मध्य प्रदेश}: चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरटोला सोठिया से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तड़के उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर है।

अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सुंदरटोला सोठिया निवासी बुटाले देवी सिंह गोड़ (40 वर्ष), पत्नी रामदमन सिंह ने बीते सोमवार को घर पर ही अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए और वे आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चितरंगी लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने महिला की जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार तड़के इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

थाना प्रभारी के अनुसार, महिला ने यह कदम किस वजह से उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: मैहर में देर रात भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Related to this topic: