प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

सस्ते सोने की खरीद में...

सस्ते सोने की खरीद में बड़े मुनाफे का झांसा

जबलपुर। इनकम टैक्स रिटर्न और जीएसटी भरने का काम करने वाले एक व्यक्ति ने निवेश के नाम पर करीब दर्जन भर...

सस्ते सोने की खरीद में बड़े मुनाफे का झांसा

जबलपुर। इनकम टैक्स रिटर्न और जीएसटी भरने का काम करने वाले एक व्यक्ति ने निवेश के नाम पर करीब दर्जन भर लोगों को अपने जाल में फंसाकर 7 करोड़ 65 लाख 91 हजार 750 रुपये की धोखाधड़ी की। माढ़ोताल पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके पूरे परिवार पर मामला दर्ज किया है।

ऐसे देता था ​धोखाधड़ी

​शहर के कटंगी रोड, ऋषि नगर निवासी मुख्य आरोपी अमित जैन ने लोगों को झांसा दिया कि वह एक 'गोल्ड फाइनेंस कंपनी' के साथ काम करता है। वहां लोग सोने के जेवर गिरवी रखते हैं। उसने बताया कि जब लोग अपने जेवर नहीं छुड़ा पाते, तो कंपनी उन्हें कम कीमत पर बेच देती है। अमित ने लोगों को यकीन दिलाया कि यदि वे इन जेवरों को कम दाम में खरीदकर बाजार में बेचेंगे, तो उन्हें भारी मुनाफा होगा।

ठगी का जाल इन आरोपियों ने बिछाया

अमित जैन, उसकी पत्नी नीता जैन, मां मीरा बाई, पिता देवेंद्र जैन, भतीजा सागर जैन और कर्मचारी अनुराग जैन। माढ़ोताल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

​पीडितों फंसे, दिये थे पैसे

प्रगति जैन सरस्वती कॉलोनी, चेरीताल निवासी ने ₹49,91,750, अवधेश मिश्रा दमोहनाका ₹60,00,000, माया बाई यादव सिविल लाइन्स ₹55,00,000, आलोक जैन ऋषि नगर ₹2,36,00,000, अवनीश कुमार दुबे ऋषि नगर ₹1,60,00,000, ऋत्विक यादव सिविल लाइन्स ₹60,00,000, सनी जैन तिलक भूमि तलैया ₹25,00,000 दिये थे। इस तरह ​कुल ठगी की रकम ₹7,65,91,750 (करीब 7.65 करोड़) तक पहुंची।

​पीड़ित बोले, न मुनाफा न मूल रकम मिला

पीड़ितों ने बताया कि जब उन्हें न तो मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल रकम वापस मिली, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जाँच में पता चला है कि ठगी की राशि आरोपी के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस अब इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/iran-embassy-in-india-slams-killing-as-unforgivable-crime/146579

Related to this topic: