प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा..

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गुनगा बिजली कार्यालय का घेराव

MP News : भोपाल। राजधानी के गुनगा क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को सड़कों पर दिखाई दिया।

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा गुनगा बिजली कार्यालय का घेराव

बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा |

MP News : भोपाल। राजधानी के गुनगा क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को सड़कों पर दिखाई दिया। गुनगा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय का आसपास के गांवों से आए लोगों ने घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध करीब तीन घंटे तक चला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।

25 गांवों में काटे बिजली कनेक्शन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गुनगा सहित लगभग 25 गांवों में कई दिनों से बिजली कनेक्शन काटे गए हैं या बार-बार सप्लाई ठप हो रही है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है, जबकि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं।

अंधेरे में डूब जाता है गांव

लोगों ने बताया कि रात के समय गांव अंधेरे में डूबे रहते हैं, मोबाइल चार्ज करना तक मुश्किल हो गया है और घरेलू कामकाज के साथ-साथ कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

प्रदर्शन में शामिल कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने की मांग की। नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/tmc-strategy-to-boost-reputation-in-nandigram/104841
 

Related to this topic: