प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

रील बनाने से मना किया तो पत्नी ने पगड़ी से पति ..

रील बनाने से मना किया तो पत्नी ने पगड़ी से पति का गला घोंटा

Jhabua : झाबुआ। झाबुआ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग पत्नी ने सिर्फ इसलिए अपने पति की हत्या कर दी क्योंकि

रील बनाने से मना किया तो पत्नी ने पगड़ी से पति का गला घोंटा

रील बनाने से मना किया तो पत्नी ने पगड़ी से पति का गला घोंटा |

Jhabua : झाबुआ। झाबुआ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग पत्नी ने सिर्फ इसलिए अपने पति की हत्या कर दी क्योंकि उसने बारात के दौरान रील बनाने से मना कर दिया था। आरोपी पत्नी ने शादी की पगड़ी (साफा) से पति का गला घोंटकर उसकी जान ले ली। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की पूरी योजना उसने यूट्यूब वीडियो देखकर बनाई थी।

नाराज पत्नी ने रची हत्या की साजिश

मृतक की पहचान कैलाश माल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह घटना थांदला थाना क्षेत्र की है, जो 28 जनवरी की रात को हुई। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रची।

यू ट्यूब पर गला घोंटने के तरीके देखे

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी ने पहले यूट्यूब पर गला घोंटकर हत्या करने के तरीके देखे, इसके बाद शादी में पहनी गई पगड़ी का इस्तेमाल कर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस को संदेह हुआ।

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

थांदला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/9-uk-universities-to-open-campuses-in-india/131214

 

Related to this topic: