प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: चारधाम यात्रा में हेली सेवा होगी और सुरक्षित, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पहली बार लगेगा ATS सिस्टम, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब मिलेगी पल-पल के मौसम की जानकारी
  • चमोली: देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मरीजों और तीमारदारों से सीधे संवाद कर जाना हाल-चाल, CM ने कहा- 'स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं'
  • झांसी: 30 रूपए को लेकर दुकानदार और ग्राहक में हो रहे विवाद में बीचबचाव करना आए एक शख्स को मारा चाकू, इलाज के दौरान शख्स की मौत, परिजनों के हंगामे को देखते हुए पुलिस बल तैनात
  • लखनऊ: NSUI के छात्रों ने किया विरोध, पुलिस ने हिरासत में लेकर देर रात छोड़ा, RSS प्रमुख मोहन भागवत के लखनऊ विश्विद्यालय पर NSUI के छात्रों ने किया था विरोध
  • शंकराचार्य विवाद और बटुकों की चोटी नहीं खींचने के बयान के बाद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बटुकों का अपने आवास पर किया सम्मान
  • लखनऊ: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- 'मंदिरों से आय का बड़ा हिस्सा जनकल्याण में लगाएं, मंदिरों की कमाई सरकार के हाथों में न होकर जिम्मेदार भक्तों और ईमानदार संस्थाओं की देखरेख में खर्च हो
  • लखनऊ: 22 फरवरी को BSP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होगी बड़ी बैठक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, जोनल प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल, आगामी चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा, BSP सुप्रीमो मायावती बैठक में होंगी शामिल
  • मथुरा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, हादसे में एक ही परिवार के चार युवकों की मौत, पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • उन्नाव: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में घायल अंपायर की हुई मौत

अमेरिका और ईरान युद्ध की आशंका...

अमेरिका और ईरान युद्ध की आशंका से शेयर बाजार लहूलुहान

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंका और क्रूड ऑयल के दाम में आये तेज उछाल से भारतीय शेयर बाजार में आज लहूलुहान नजर आया। चार दिनों की तेजी के बाद बाजार में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली।

अमेरिका और ईरान युद्ध की आशंका से शेयर बाजार लहूलुहान

Sensex Drops Sharply Amid US-Iran Tensions and Oil Spike |

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंका और क्रूड ऑयल के दाम में आये तेज उछाल से भारतीय शेयर बाजार में आज लहूलुहान नजर आया। चार दिनों की तेजी के बाद बाजार में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली। युद्ध की आशंका के चलते क्रूड ऑयल का भाव 71 डॉलर के पार चला गया। इसके अलावा ग्लोबल स्तर पर कमजोर संकेतों ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट पर विपरीत असर देखने को मिला। इन सभी कारणों से चार दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लग गया। मार्केट में भारी गिरावट के कारण सेंसेक्स 1236.11 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 365 अंक गिरकर 25,454.35 के स्तर पर आ गया।

सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे बंद

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1236.11 अंक या 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 82,498.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 365 अंक या 1.41 फीसदी का गोता लगाकर 25,454.35 के स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.02 प्रतिशत बढ़कर 71.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार में निराशाजनक माहौल में दिखी चौतरफा गिरावट

शेयर बाजार में बने निराशाजनक माहौल में आज चौतरफा गिरावट दिखी। सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, पावर, ऑटो और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स 811 पॉइंट गिरकर 60,740 पर आ गया, जबकि मिडकैप इंडेक्स 956 पॉइंट गिरकर 59,228 पर आ गया।

निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ रुपये डूबे

मार्केट में गुरुवार की गिरावट में निवेशकों की सम्पत्ति में ₹7.57 लाख करोड़ की कमी आयी है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 464.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 472.01 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.57 लाख करोड़ रुपये घटा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,154.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 440.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। 

सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान में

शेयर बाजार में आज की गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इंडिगो का शेयर 3.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 2.70 फीसदी से लेकर 2.97 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/four-youths-drown-as-car-plunges-into-canal/144546

मुफ्त की सौगातों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 'खर्च का बजट बनाएं, खैरात बांटकर विकास न रोकें राज्य'

Related to this topic: