प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

45 साल बाद पकड़ा गया गेहूं चोर

45 साल बाद कानून के शिकंजे में 100 रुपये का गेहूं चोर

खरगोन। जिले में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने 45 साल पहले (वर्ष 1980 में) मात्र 100 रुपये के गेहूं की चोरी की थी।

45 साल बाद कानून के शिकंजे में 100 रुपये का गेहूं चोर

Old Theft Case |

खरगोन। जिले में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने 45 साल पहले (वर्ष 1980 में) मात्र 100 रुपये के गेहूं की चोरी की थी। आरोपी की पहचान सलीम, पिता मुजीद के रूप में हुई है, जो अब 65 वर्ष के हो चुके हैं।

20 साल की उम्र में, 1980 में चोरी

जानकारी के मुताबिक, घटना वर्ष 1980 का है। उस समय सलीम की उम्र मात्र 20 वर्ष थी। सलीम ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बालसमुंद काकड़ क्षेत्र के खेतों से गेहूं चोरी किया था। उस समय चोरी किए गए गेहूं की कीमत लगभग 100 रुपये थी, जो उस वक्त की कीमतों के हिसाब से करीब 1 क्विंटल गेहूं था।चोरी की घटना के बाद सलीम अपने परिवार के साथ फरार हो गया था। वह पिछले कई दशकों से धार जिले के बाग कस्बे में पहचान छिपाकर रह रहा था और अपने बेटे के साथ एक किराना दुकान चला रहा था।

ऐस हुई गिरफ्तारी

​सलीम को लगा था कि इतना लंबा समय बीतने पर पुलिस और कानून इस मामले को भूल चुके होंगे। खरगोन पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीम एक अन्य पुराने मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सलीम के ठिकाने की जानकारी मिली।पुलिस ने उसे धार जिले से धर दबोच लिया। पूछताछ में सलीम ने स्वीकार किया कि उसे उम्मीद थी कि वह कानूनी कार्रवाई से बच चुका है। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कानून के हाथ लंबे होते हैं

यह कहावत इस मामले में बिल्कुल सटीक बैठती है, जहाँ 45 साल बाद भी एक पुराने वारंट ने अपराधी को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।

यह भी पढ़े: भाजपा सरकार में बुनकरों को ₹1500 रोज

https://www.primenewsnetwork.in/india/weavers-to-get-1500-daily-under-bjp-govt-giriraj/132617

Related to this topic: