प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

500 CCTV खंगाले, आरोपी गिरफ्त में

500 CCTV कैमरा खंगालने के बाद पकड़ में आया आरोपी, गिरफ्तार

उज्जैन। शहर के फ्रीगंज जीरो पॉइंट ब्रिज पर हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले को सुलझाते हुए देवासगेट पुलिस ने फरार इनोवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

500 cctv कैमरा खंगालने के बाद पकड़ में आया आरोपी गिरफ्तार

CCTV Investigation |

उज्जैन। शहर के फ्रीगंज जीरो पॉइंट ब्रिज पर हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले को सुलझाते हुए देवासगेट पुलिस ने फरार इनोवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए शहर के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

​हादसे में सूरज अग्निहोत्री की मौत हुई थी

​यह भीषण हादसा 3 फरवरी 2026 की रात करीब 10:15 बजे हुआ था। एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने सामने से आ रही एक्सेस स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दुर्घटना में 23 वर्षीय सूरज अग्निहोत्री की मौके पर ही मौत हो गई। उस समय सूरज स्कूटी चला रहा था। साथ ही पीछे बैठा 18 वर्षीय अंकित उर्फ कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। ​टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया था।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

​हादसे के बाद पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न रास्तों पर लगे कैमरों की जांच शुरू की। लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को संदिग्ध इनोवा कार का सुराग मिला, जो नानाखेड़ा इलाके की ओर जाते दिखी थी।​पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर किया और वाहन जब्त कर लिया। आरोपी की पहचान हर्षवर्धन सिंह सोलंकी उर्फ नानू (22), जो मूल रूप से जाट मोहल्ला, कमलापुर, देवास का रहने वाला था औऱ वर्तमान में महाशक्ति नगर, नानाखेड़ा (उज्जैन) में रह रहा था।​पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: 45 साल बाद पकड़ा गया गेहूं चोर

https://www.primenewsnetwork.in/india/100-wheat-theft-case-solved-after-45-years/132630

Related to this topic: