प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

भारत–पाक हाईवोल्टेज मैच की तैयारी तेज

भारत - पाक हाईवोल्टेज मैच कराने की कवायद तेज हुई

कराची। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज लीग मुकाबला कराने की कोशिशें शुरू कर दी है।

भारत - पाक हाईवोल्टेज मैच कराने की कवायद तेज हुई

ICC T20 World Cup 2026 |

कराची। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज लीग मुकाबला कराने की कोशिशें शुरू कर दी है। इस मसले को सुलझाने के लिए आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों से मिलने के लिए लाहौर पहुंच गए हैं। आईसीसी का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जारी गतिरोध समाप्त हो सकता है।

भारत-पाक मैच पर मध्यस्थता तेज

आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ बैठक की। आईसीसी में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करने वाले ख्वाजा वैश्विक संचालन संस्था में एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और एसोसिएट सदस्य निदेशक के तौर पर बोर्ड में उनके पास मतदान का अधिकार है। पाकिस्तान के भारत के साथ मुकाबले के बहिष्कार को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए ख्वाजा पिछले कुछ समय से मोहसिन नकवी से बातचीत कर रहे हैं। पीसीबी के एक सूत्र के अनुसार आईसीसी ने इस विवादास्पद विषय पर मध्यस्थ के रूप में ख्वाजा को नामित किया है। इसी सिलसिले में वो लाहौर पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर चर्चा हुई। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट "डॉन" ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दोनों पक्ष बैठक के नतीजे का एलान करेंगे।

फोर्स मेज्योर पर ICC ने मांगा जवाब

पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन में अभी भी बहिष्कार पर आमादा है। पाकिस्तान की सरकार ने हाल ही में इस बात का एलान किया था कि उनकी टीम टी20 विश्व कप 2026 में खेलने के लिए कोलंबो जाएगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले का बहिष्कार करेगी। हालांकि, इस बात की जानकारी आईसीसी को पीसीबी की तरफ से नहीं दी गई, जिस पर खेल की वैश्विक संस्था ने बोर्ड से जवाब मांगा।  पीसीबी ने कुछ दिन पहले आधिकारिक तौर पर आईसीसी को पत्र लिखकर फोर्स मेज्योर प्रावधान लागू करने की मांग की थी। फोर्स मेज्योर एक कानूनी प्रावधान है, जो किसी पक्ष को असाधारण परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों से हटने की छूट देता है। इसमें युद्ध, प्राकृतिक आपदा, सरकारी आदेश या सार्वजनिक आपातकाल जैसी स्थितियां शामिल होती हैं। इसका इस्तेमाल तभी मान्य होता है जब प्रभावित पक्ष साबित करे कि घटना अनपेक्षित, अपरिहार्य थी और उसने सभी संभव प्रयास किए ताकि नुकसान को कम किया जा सके। इसके लिए सिर्फ असुविधा या राजनीतिक पसंद पर्याप्त नहीं होती। पीसीबी की मांग पर आईसीसी ने भी पाकिस्तान से यह स्पष्ट करने को कहा कि मैच नहीं खेलने को सही ठहराने के लिए फोर्स मेज्योर के प्रावधान को कैसे लागू किया जा सकता है।

भारत-पाक मैच पर जगी उम्मीद

इस बीच सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा पीसीबी को एक ईमेल भेजा गया है। इस ईमेल में पाकिस्तान से बहिष्कार खत्म करने का आग्रह किया गया है। सूत्रों का मानना है कि इस मेल के बाद जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद जगी है। एसएलसी ने सभी हितधारकों को होने वाले भारी वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए पीसीबी को अपने फैसले पर फिर से विचार करने की चेतावनी दी है। अब उम्मीद की किरण दिख रही है क्योंकि पीसीबी ने आईसीसी से बातचीत के लिए संपर्क किया है। आईसीसी के एक निदेशक ने यह जानकारी दी जिन्हें लगता है कि यह बड़ा मुकाबला आखिरकार होगा।

यह भी पढ़े: कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

https://www.primenewsnetwork.in/india/koneshwar-mahadev-temple-to-get-new-glory/132606

 

Related to this topic: